10.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्‍तान-चीन के बीच हुई 4.8 बिलियन डॉलर की न्यूक्लियर डील, PM शहबाज...

पाकिस्‍तान-चीन के बीच हुई 4.8 बिलियन डॉलर की न्यूक्लियर डील, PM शहबाज ने दिया बड़ा बयान

Published on

इस्लामाबाद

पड़ोसी देश पाकिस्तान और चीन के बीच एक अहम न्यूक्लियर डील साइन की गई है। इस डील को लेकर पाकिस्तान फूला नहीं समा रहा हैं। गृहयुद्ध जैसे हालात का सामना कर रहे पाक ने इस डील को ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा है कि इससे पाकिस्तान को कई समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिलेगी।

चीन-पाक के बीच 200 मेगावाट की चश्मा-5 (C-5) परमाणु ऊर्जा परियोजना की कीमत 4.8 बिलियन डॉलर बताई जा रही है। पाकिस्‍तान के पीएम शहबाज शरीफ की मौजूदगी में इस परियोजना के समझौते पर चाइना नेशनल न्यूक्लियर कॉर्पोरेशन ओवरसीज लिमिटेड (CNOS) के अध्यक्ष और पाकिस्तान परमाणु ऊर्जा आयोग (PAEC) के सदस्य पावर मुहम्मद सईद उर रहमान ने साइन किए।

2017 से जारी थी बातचीत
पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक इस डील को लेकर पाक और चीन के बीच 2017 में पहली बात बातचीत शुरू हुई थी। इसके बाद यह डील ठंडे बस्ते में चली गई। यह डील ऐसे समय में की गई है जब पाकिस्तान आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। पाकिस्तान का कहना है कि यह डील बताती है कि अभी भी पाकिस्तान ऐसी जगह है जहां कई मुल्क निवेश कर रहे हैं। बता दें कि दोनों देशों के बीच कराची में भी एक डील साइन हुई थी। के-3 परमाणु डील का पिछले दिनों ही उद्घाटन किया गया है। यह परियोजना 1,100 मेगावाट की क्षमता का था।

क्या है चश्मा 5 परमाणु ऊर्जा प्रोजेक्ट?
चीन और पाकिस्तान के बीच हुई इस डील के तहत चश्मा-5 प्रोजेक्ट पंजाब के मध्य प्रांत में बनाया जाएगा। इश प्रोजेक्ट को चीन की मदद से तैयार किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के जरिए पाकिस्तान की जीवाश्व ईंधन पर निर्भरता कम होगी। पाकिस्तान की कुल परमाणु ऊर्जा उत्पादन क्षमता दो साल पहले बढ़कर 1,400 मेगावाट हो गई। यह दक्षिण एशियाई क्षेत्र में 6वीं परमाणु परियोजना है। इस प्रोजेक्ट की खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के लिए चीन ने पाकिस्तान को 10 करोड़ डॉलर की छूट भी दी है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

More like this

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...