12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य‘डर की कोई बात नहीं’, विपक्षी दलों की बैठक के पहले बोले...

‘डर की कोई बात नहीं’, विपक्षी दलों की बैठक के पहले बोले तेजस्वी- मोदी नहीं मुद्दों पर होगी बात

Published on

पटना

आरजेडी के वरिष्ठ नेता और बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 मुद्दों पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कोई व्यक्ति विशेष नहीं, बल्कि मुद्दा अहम होगा। पटना में पत्रकारों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने सामान विचारधारा वाले दलों की 23 जून को पटना में बैठक हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में वोटों का बिखराव रोकने पर चर्चा होगी।

वोटों के बिखराव पर रोक की दिशा में पहल
तेजस्वी यादव ने साफ किया कि विपक्षी दल किसी के डर-भय से एक साथ नहीं आ रहे, बल्कि जनता के मुद्दों को लेकर एक मंच पर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों की कोशिश है कि सामान विचाराधारा वाले वोटों के बिखराव पर रोक लगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि डर की बात करने वाले को पहले यह बताना चाहिए कि क्या वे सभी किसी डर में एनडीए में शामिल हुए हैं।

बेरोजगारी और महंगाई चुनाव में अहम मुद्दा होगा
तेजस्वी यादव ने कहा कि सत्ता पर किसी एक दल का एकाधिकार नहीं होता, जो आज है, कल उसे जाना होगा। जो आता है वह जाता है। इसी तर्ज पर केंद्र में भी बड़ा बदलाव होगा। जनता ने मन बना लिया है। इस बार के चुनाव में गरीबी, बेरोजगारी और महंगाई अहम मुद्दा होगा। जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है और बदलाव चाहती है।

23 जून को होने वाली बैठक कामयाब होगी!
तेजस्वी यादव ने कहा कि विपक्षी दलों की बैठक काफी अच्छी पहल है। जब वे आरजेडी और जेडीयू एक साथ आए हैं, तब से उन लोगों की ओर से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। ये मौका आया है। सब लोग आएंगे। अपनी बात को रखेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष में कोई भी ऐसा नेता नहीं मिलेगा, जो सिर्फ मीडिया से निर्मित है। विपक्ष में ऐसे नेता है, जो सीधे जनता से संवाद करते है, प्रशासनिक, सामाजिक, राजनीतिक और गुड गवर्नेंस का अनुभव है। ऐसे में 23 जून को होने वाली बैठक काफी कामयाब होगी।

Latest articles

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...