7.7 C
London
Sunday, March 8, 2026
Homeराज्यहेलो बालासाहेब ठाकरे मैं संजय राउत बोल रहा हूं... वादा करता हूं...

हेलो बालासाहेब ठाकरे मैं संजय राउत बोल रहा हूं… वादा करता हूं जैसी शिवसेना आपको चाहिए थी वैसी जल्द बनाऊंगा

Published on

मुंबई

पिछले साल 21 जून 2022 को शिवसेना पार्टी में फूट पड़ गई थी। एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के खिलाफ बगावत कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने अपने समर्थक विधायकों के साथ बीजेपी से हाथ मिलाकर राज्य में शिंदे-फडणवीस सरकार स्थापना की थी। इन सबके चलते शिवसेना में दो गुटों में बंट गई है। उद्धव ठाकरे का गुट एकनाथ शिंदे गुट को द्वारा गद्दार कहता है। हालांकि, इस सारी बगावत की शिकायत उद्धव ठाकरे गुट के नेता सांसद संजय राऊत ने सीधे शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे से की है। आप सोच रहे होंगे कि बालासाहेब ठाकरे तो इस दुनिया में नहीं है। ऐसे में संजय राउत उनसे भला कैसे बात कर सकते हैं। दरअसल संजय राउत एक निजी चैनल के एक शो में गए थे। शो के फॉर्मेट के अनुसार आप अपनी पसंद के किसी एक व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं। आप यह कॉल किसी जीवित या मृत व्यक्ति को कर सकते हैं।

दरअसल यह फोन कॉल पूरी तरह से काल्पनिक होगा। शो में जब संजय राउत से पूछा गया कि आप किसे कॉल करेंगे? जवाब में राउत ने बालासाहेब का नाम लिया। इसके बाद संजय राउत ने सीधे बाला साहेब ठाकरे को फोन कर दिया। इस फोन पर उन्होंने बालासाहेब से कुछ शिकायतें कीं और कुछ वादे भी किए।

शिवसेना का जन्म सत्ता के लिए नहीं हुआ
संजय राउत ने कहा, हेलो बाला साहेब… नमस्कार। आपने हम लोगों को बताया कि शिवसेना का जन्म सत्ता के लिए नहीं हुआ है। जिस धनुष-बाण की हम पूजा करते थे। उस धनुष और बाण को स्वयंभू महाशक्ति ने चुरा लिया है लेकिन आप निश्चिंत रहें। फोन पर संजय राऊत ने बाला साहेब को आश्वासन दिया कि हमारी रीढ़ अभी टूटी नहीं है। आपको जल्द ही वैसी शिवसेना दिखेगी जिसकी आपको उम्मीद थी। आप शिवसैनिकों से हमेशा एक वाक्य कहते थे कि हम सत्ता के लिए पैदा नहीं हुए हैं बल्कि सत्ता हमारे लिए पैदा हुई है। संजय राऊत ने कहा है कि हम इसे ध्यान में रखकर आगे बढ़ेंगे। इसके पहले इस कार्यक्रम में बीजेपी सांसद नारायण राणे को आमंत्रित किया गया था।

तब बाला साहेब ठाकरे ने कहा, हम नारायण को सांसद बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा था कि मैंने सिर्फ उनका वादा पूरा किया। संजय राउत ने भी नारायण राणे की आलोचना का जवाब दिया है। राउत ने कहा कि राणे झूठ बोल रहे हैं। बयान की वजह से उनकी सांसदी भी जा सकती है।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...