12.5 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यसनक और पसंद के आधार पर SEC को नहीं हटाया जा सकता......

सनक और पसंद के आधार पर SEC को नहीं हटाया जा सकता… जॉइनिंग लेटर लौटाने पर ममता ने राज्यपाल को घेरा

Published on

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले राज्यपाल सीवी आनंद बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच टकराव बढ़ गया है। राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस की ओर से राज्य सरकार को राज्य निर्वाचन आयुक्त (एसईसी) राजीव सिन्हा की जॉइनिंग रिपोर्ट लौटा दी गई। इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्यपाल को घेरते हुए एसईसी को हटाने की संभावना से इनकार कर दिया।ममता ने कहा कि राज्य ने कभी भी इतनी शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया नहीं देखी है। ममता बनर्जी ने जोर देकर कहा कि एसईसी को हटाना एक बोझिल प्रक्रिया है और इसे महाभियोग के माध्यम से किया जाना चाहिए।

‘SEC को ऐसे ही नहीं हटाया जा सकता’
विपक्षी बैठक के लिए पटना रवाना होने से पहले ममता ने कहा, ‘एसईसी को ऐसे ही नहीं हटाया जा सकता। राज्यपाल की मंजूरी के बाद उनकी नियुक्ति की गई। उन्हें एक झटके में नहीं हटाया जा सकता। महाभियोग के माध्यम से न्यायाधीशों को हटाने की तरह ही पद से हटाने की प्रक्रिया काफी बोझिल है।’

ममता की यह टिप्पणी राज्यपाल द्वारा बुधवार को राजीव सिन्हा की ‘जॉइनिंग रिपोर्ट’ राज्य सरकार को लौटाने के एक दिन बाद आई है। यह घटनाक्रम आठ जुलाई को होने वाले पंचायत चुनाव से पहले सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘बंगाल में चुनाव प्रक्रिया इतनी शांतिपूर्ण कभी नहीं रही। यह हमारी पार्टी के कैडर हैं जो मारे गए हैं। तीन-चार बूथों पर कुछ घटनाएं हुई हैं।’

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...