16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययोगी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के भाई पर धोखाधड़ी का...

योगी सरकार में ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के भाई पर धोखाधड़ी का केस, जानिए पूरा मामला

Published on

नोएडा

ग्रेटर नोएडा में ग्रेटर नोएडा यूपीएसआईडीसी के आरएम अनिल शर्मा के खिलाफ थाना कासना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। अनिल शर्मा यूपी के कैबिनेट मंत्री एके शर्मा के भाई हैं। आरोप है कि प्लॉट आवंटित किए जाने के बावजूद भी पीडि़त को कब्जा नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने बुलंदशहर जिले के सिकंद्राबाद क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड आवंटित किया गया। कई वर्ष बीत जाने के बाद भी उन्हें अब तक औद्योगिक भूखंड पर कब्जा नहीं मिला है।

नोएडा के रहने वाले मदनपाल त्यागी ने यूपीएसआईडीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा और क्षेत्रीय प्रबंधक निदेशक आदि ने उनके साथ धोखाधड़ी करके जनपद बुलंदशहर के सिकंद्राबाद के औद्योगिक क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी का प्लॉट आवंटित करने पर उनसे लाखों रुपये हड़प लिए की याचिका जिला न्यायालय में दी। एफआईआर के मुताबिक मदनपाल त्यागी का आरोप है कि उनके पक्ष में लीज डीड होने के बावजूद भी उनको अब तक प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया गया। पूर्व में जो प्लॉट उन्हें आवंटित किया गया था। उस प्लॉट की जगह पर उन्हें अन्य प्लॉट आवंटित किया गया है।

उनका कहना है कि इसके बाद भी उन्हें प्लॉट पर कब्जा नहीं दिया जा रहा है। इन लोगों ने उनसे करीब 25 लाख रुपये अधिक ले लिए हैं। ये लोग सरकारी कर्मचारी हैं , उनसे जबरदस्ती धन हड़प कर रहे हैं। वहीं प्लॉट पर कब्जा भी नहीं दे रहे है। पीड़ित ने ग्रेटर नोएडा पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा की थाना बीटा-2 पुलिस पर शिकायत दी गयी। आरोप है कि थाना बीटा-2 की पुलिस ने उनसे तहरीर लेकर रख लिया और कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

इसके बाद पीड़ित ने गौतमबुद्ध नगर पुलिस आयुक्त को 5 अप्रैल 2023 को रजिस्टर्ड डाक द्वारा अपनी पीड़ा बताई। उनका कहना है कि ये लोग सरकारी कर्मचारी व बड़े पदों पर आसीन अधिकारी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कमिश्नर व थाना पुलिस की तरफ से जब कोई मदद नहीं मिली तो आखिर में थक हारकर इंसाफ की आस में जनपद न्यायालय में याचिका दी। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाना कासना पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...