16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यअगर मोदी फिर से पीएम बने तो लोकतंत्र नहीं बचेगा… पटना से...

अगर मोदी फिर से पीएम बने तो लोकतंत्र नहीं बचेगा… पटना से शुरू होगी क्रांति, सामना में विपक्ष के प्लान का खुलासा

Published on

नई दिल्ली

पटना में आज विपक्षी दलों की बैठक होगी। इस बैठक में बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ विपक्ष रणनीति बनाएगा। वहीं बैठक में शामिल होने से पहले शिवसेना (UBT) की ओर से बड़ा बयान सामने आया है। शिवसेना (UBT) के मुखपत्र सामना में लेख के माध्यम से मोदी सरकार पर निशाना साधा गया है। सामना के संपादकीय में लिखा गया है कि पटना वही भूमि है, जहां से जेपी के आंदोलन की शुरुआत हुई और कांग्रेस के मजबूत किले को ध्वस्त कर दिया था।

‘अगर 2024 में मोदी पीएम बनते हैं, तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा’
सामना में लिखा गया है कि अगर 2024 में मोदी फिर से पीएम बनते हैं, तो देश में लोकतंत्र नहीं बचेगा। सामना में कहा गया कि पटना में बीजेपी विरोधी एकत्रित हो रहे हैं, ये कहना गलत होगा बल्कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करने वाली देशभक्त पार्टियां इकठ्ठा हो रही हैं। मुखपत्र में लिखा गया कि पटना से विपक्षी नेताओं की बैठक की शुरुआत हो रही है, ये अच्छा है।

वहीं सामना में विपक्ष के प्लान के बारे में भी बताया गया। इसमें लिखा गया कि कम से 450 सीटों पर एक उम्मीदवार (बीजेपी के खिलाफ विपक्ष का एक उम्मीदवार) उतारा जायेगा और उसका मुकाबला बीजेपी से होगा, जिसमे बीजेपी की हार होगी। मोदी कितना भी नाटकीय प्रयोग कर लें, उनकी पराजय होगी और इस देश के कई राज्यों ने ये दिखा दिया है।

सामना में लिखा गया कि 1975 में इसी पटना की भूमि से जयप्रकाश नारायण ने दूसरी आजादी और क्रांति का नारा दिया था। कांग्रेस के विरोध में उसी समय सभी राजनीतिक दल एकजुट हुए थे। उस एकजुटता से इंदिरा गांधी की भी हार हुई थी इसलिए देशभक्त दलों की आज पहली बैठक के लिए पटना की भूमि का चुनाव अच्छा है।

सामना में लिखा गया कि कानून, संविधान, न्यायपालिका की परवाह किए बगैर सत्ता हासिल करनेवालों का राज खत्म करने को लेकर पटना की बैठक में थोड़ा भी चिंतन हुआ और मुठ्ठी तानी तो 2024 में मोदी को झोला कंधे पर टांग कर जाना ही पड़ेगा। सामना में लिखा गया कि पटना में एकजुटता का नारा देना है और पटना का मेला ‘देश बचाओ आंदोलन’ है। सामना में जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का भी मुद्दा उठाया गया। इसमें लिखा गया कि ऐसे ही जारी रहा तो 2024 का लोकसभा चुनाव देश का आखिरी चुनाव साबित होगा और इस देश में लोकतंत्र था, इस पर भावी पीढ़ी सिर्फ शोध करती रहेगी।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...