16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्य'बिहार में कांग्रेस का DNA, नफरत को मोहब्बत से काट सकते हैं…',...

‘बिहार में कांग्रेस का DNA, नफरत को मोहब्बत से काट सकते हैं…’, पटना में बोले राहुल गांधी

Published on

पटना

विपक्षी दलों की बैठक के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पटना पहुंचे। यहां उन्होंने इस सभा को संबोधित किया। शुक्रवार को वह सदाकत आश्रम पहुंचे। उन्होंने कहा कि बिहार के डीएनए में कांग्रेस है। उन्होंने कहा कि नफरत को नफरत से नहीं काटा जा सकता है। नफरत को सिर्फ मोहब्बत के काट सकते हैं, इसलिए हम मोहब्बत करते हैं। उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से काफी फायदा मिला है। कर्नाटक के चुनावी नतीजों में बीजेपी साफ हो गई। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी इसका फायदा मिलेगा।

राहुल गांधी ने कहा कि हम सब मिलकर बीजेपी को हराने का रहे हैं। उन्होंने कर्नाटक चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि आपने देखा होगा कि कर्नाटक में बीजेपी के कई नेताओं ने बड़े-बड़े भाषण दिए, हर कोने में घूमे लेकिन नतीजा आपके सामने हैं। बीजेपी ने कर्नाटक में कहा था कि उसकी भारी जीत होगी लेकिन नतीजे सबके सामने हैं। राहुल गांधी ने कहा कि जैसे ही कांग्रेस एकसाथ हुई तो बीजेपी गायब हो गई।

कार्यकर्ता हमारे बब्बर शेर हो-राहुल गांधी
राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग हमारे बब्बर शेर हो। आपकी रक्षा करना कांग्रेस का काम है। बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा के दौरान युवा कांग्रेस की ओर से पोस्टर लगाने वाले एक मजदूर का ट्रक से गिरकर हाथ टूट गया था। कांग्रेस ने उस मजदूर के लिए घर बनाया। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे की ओर से उस मजदूर को घर की चाबी सौंपी गई।

आप का राहुल गांधी पर हमला
आम आदमी पार्टी ने विपक्षी दलों की बैठक शुरू होने से पहले कांग्रेस पार्टी का बड़ा हमला बोला है। आप ने कहा अध्यादेश को लेकर कांग्रेस को अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। आप नेता प्रियंका कक्कर ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के अध्यादेश को लेकर राहुल गांधी ने बीजेपी के साथ समझौता कर लिया है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...