16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यआप शादी करिए, हमलोग बारात चलेंगे... लालू ने राहुल को भरे मंच...

आप शादी करिए, हमलोग बारात चलेंगे… लालू ने राहुल को भरे मंच पर मां सोनिया की शिकायत भी

Published on

पटना

बिहार की राजधानी पटना में शुक्रवार को बीजेपी विरोधी दलों की बैठक हुई है। बैठक में 17 दलों के नेताओं ने शिरकत किया। लंबे अर्से बाद आरजेडी प्रमुख किसी सियासी बैठक में नजर आए। बैठक के बाद सभी नेताओं ने पत्रकारों के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने भी अपनी बात रखी। पत्रकारों से बात करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि आज की बैठक में सबने खुलकर अपने विचार रखे हैं और तय हुआ है कि अगली बैठक शिमला में होगी और उसमें आगे की रणनीति तय करेंगे। एक होकर हमें लड़ना है। इस दौरान लालू यादव ने कहा कि अब मैं पूरी तरह से फिट हूं और अब मोदी जो को भी पूरी तरह फिट कर देना है। इस दौरान लालू यादव मजाकिया अंदाज में राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दे दी।

लालू यादव बहुत दिनों के बाद मूड में नजर आए। अपने अंदाज में बात रख रहे थे। बीच-बीच में हल्की बात भी बोल रहे थे। आरजेडी सुपीमो लालू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से कहा कि समय नहीं बीता है। जल्दी शादी कर लीजिए। लालू यादव ने आगे कहा कि राहुल गांधी शादी करेंगे तो वे लोग बारात चलेंगे। इसके बाद लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा कि दाढ़ी मत बढ़ाइये, शादी करिए। लालू यादव ने राहुल गांधी से कहा कि आपकी मां  कह रही थीं कि मेरी बात नहीं सुनता है। आप लोग शादी करवाइए राहुल की। आरजेडी प्रमुख लालू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने अदाणी का मुद्दा उठाकर अच्छा किया। अच्छा काम कर रहे हैं।

मोदी जी अमेरिका में चंदन की लकड़ी बांट रहे है
लालू यादव ने बीजेपी और केंद्र की मोदी सरकार पर भी खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब मैं पूरी तरह फीट हूं। अब मोदी जी को फीट करना है। इस दौरान उन्होंने लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी तो अमेरिका जाकर चंदन की लकड़ी बांट रहे हैं। लालू यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अब हनुमान जी हमारे साइड हैं। बीजेपी कर्नाटक चुनाव में हनुमान जी के सहारे उतरी थी लेकिन हनुमान जी ने ही उन्हें हरा दिया। मजाकिया अंदाज में लालू कहा कि हनुमान जी अबकी बार हमारे साथ हो गए हैं। इस बार हनुमान जी उनसे ( BJP ) नाराज हैं। ऐसे में हम लोगों को मिलकर लड़ना होगा और बीजेपी को हराना होगा।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...