9.7 C
London
Tuesday, March 10, 2026
Homeराज्यपीएमओ के नाम पर ठगी का एक और आरोपी गुजरात से धराया,...

पीएमओ के नाम पर ठगी का एक और आरोपी गुजरात से धराया, स्कूल को लगाने वाला था चूना

Published on

वड़ोदरा,

गुजरात में खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का अधिकारी बताकर ठगी की कोशिश करने का एक और मामला सामने आया है। वडोदरा शहर में खुद को पीएमओ अफसर बताकर एक प्राइवेट स्कूल में दो बच्चों का दाखिला कराने वाले और बड़ी रकम ठगने की कोशिश करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी मयंक तिवारी को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। कुछ महीने पहले अहमदाबाद निवासी किरण पटेल को पीएमओ के वरिष्ठ अधिकारी के रूप में पेश करने के आरोप में जम्मू-कश्मीर के फाइव स्टार होटल से पकड़ा गया था।

शहर के वाघोडिया थाने के एक अधिकारी ने कहा कि नई दिल्ली में पीएमओ में निदेशक (रणनीतिक सलाहकार) के रूप में अपनी पहचान बताकर मयंक तिवारी पहली बार प्रवेश सत्र के दौरान मार्च 2022 में स्कूल और उसके ट्रस्टी के संपर्क में आया। उन्होंने बताया कि तिवारी ने अपने पारिवारिक मित्र के दो बेटों के दाखिले के लिए स्कूल से मदद मांगी और उनका परिचय उसने भारतीय सेना के अधिकारी मिर्जा बेग के रूप में दिया।

आरोपी ने ट्रस्टी को कैसे फंसाया
अधिकारी के अनुसार मयंक तिवारी ने बताया कि मिर्जा बेग को पुणे से वडोदरा ट्रांसफर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्कूल के निदेशक ने मयंक तिवारी को ट्रस्टी से मिलने के लिए कहा, जो वडोदरा में एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी से भी जुड़े हुए हैं।अधिकारी ने बताया कि ट्रस्टी पर अपना प्रभाव जमाने के लिए, मयंक तिवारी ने उनसे कहा कि वह पीएमओ अधिकारी के रूप में अपने रसूख का इस्तेमाल कर सकते हैं और स्कूल को शिक्षा अनुसंधान के क्षेत्र में शामिल कर सकते हैं और वे उन्हें विभिन्न परियोजनाएं दिला सकते हैं।

ऐसे खुली पोल
एफआईआर में कहा गया है कि कुछ महीने बाद ट्रस्टी को मयंक तिवारी के दावों पर संदेह हुआ, तो उन्होंने उसके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्हें पता चला कि तिवारी पीएमओ का अधिकारी नहीं है और उसने उनके साथ धोखा किया है। इसके बाद ट्रस्टी ने पिछले महीने स्कूल को इस संबंध में जानकारी दी।स्कूल प्रशासन की शिकायत पर, वाघोडिया पुलिस ने शुक्रवार को तिवारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं 406 (विश्वासघात), 420 (धोखाधड़ी), और 170 (एक लोक सेवक का प्रतिरूपण) के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

किरण पटेल के बाद दूसरा केस
गुजरात के अहमदाबाद के किरण पटेल के बाद तिवारी दूसरा ऐसा व्यक्ति है जिसे हाल के महीनों में पीएमओ अधिकारी होने का दावा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पटेल अपनी फर्जी पहचान के साथ कश्मीर घाटी की तीसरी यात्रा कर रहा था, जब उसे तीन मार्च को सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया था। पटेल अपनी फर्जी पहचान के साथ कश्मीर घाटी की तीसरी यात्रा कर रहा था, जब उसे तीन मार्च को सुरक्षा अधिकारियों ने पकड़ लिया था।

Latest articles

राजस्थान में ‘प्लास्टिक कचरा मुक्त अभियान-2026’ को मिला जनसमर्थन, 18 लाख से अधिक लोगों ने लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में राजस्थान...

भोपाल के 30 इलाकों में कल 6 घंटे तक गुल रहेगी बिजली

भोपाल राजधानी के करीब 30 प्रमुख इलाकों में मंगलवार को बिजली की कटौती की जाएगी।...

गौतम नगर में सैलून संचालक ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट न मिलने से कारण अज्ञात

भोपाल राजधानी के गौतम नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक सैलून संचालक ने अपनी...

कोलार में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म, होली पर लापता हुई किशोरी मिली, आरोपी दोस्त गिरफ्तार

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय छात्रा के साथ उसके दोस्त...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...