15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यबिहार में एक और निर्माणाधीन पुल गिरा, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर...

बिहार में एक और निर्माणाधीन पुल गिरा, तेजस्वी यादव ने केंद्र पर फोड़ा ठीकरा, देखें Video

Published on

पटना

बिहार के खगड़िया जिले में गंगा पर निर्माणाधीन पुल ढहने के बमुश्किल तीन हफ्ते बाद ऐसा ही एक मामला किशनगंज जिले से सामने आया है। यहां एक पुल का हिस्सा शनिवार को ढह गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा, ‘राज्य की राजधानी पटना से लगभग 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में मेची नदी पर बने पुल का एक पिलर ढह गया।

अधिकारी ने कहा, “एनएच-327E पर निर्माणाधीन पुल पूरा होने पर किशनगंज और कटिहार को जोड़ देगा।” उन्होंने कहा कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। पुल का हिस्सा क्यों गिरा है? इसके कारणों की जांच के लिए एक्सपर्ट की पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। अधिकारी ने कहा, “प्रथम दृष्टया यह पाइलिंग प्रक्रिया के दौरान गलती से ऐसा हुआ है।

तेजस्वी यादव बोले- इसका बिहार सरकार से कोई लेनादेना नहीं
इस बीच, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया कि पुल का निर्माण एक केंद्रीय परियोजना का हिस्सा थी और एनएचएआई को कार्रवाई करने का अधिकार है। बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, जिनके पास सड़क निर्माण विभाग भी है। उन्होंने कहा, “पुल का निर्माण एनएचएआई द्वारा केंद्र की भारत माला परियोजना के तहत किया जा रहा है। इसका बिहार सरकार से कोई लेना-देना नहीं है।” यादव ने कहा, “यह एनएचएआई है जिसे संबंधित अधिकारियों या एजेंसियों को पुरस्कृत या दंडित करने का अधिकार है।”

इससे पहले 4 जून को एक निर्माणाधीन पुल गिर गया था। यह पुल खगड़िया जिले को भागलपुर से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था। इस हादसे में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई थी। इस पुल को बनाने के लिए नवंबर 2019 की डेडलाइन तय थी। लेकिन, इसके तीन साल पूरे होने के बाद भी यह बनकर तैयार नहीं हो सका। बिहार इंजीनियरिंग सर्विसेज विभाग ने पुल गिरने की घटना पर चिंता जताई थी। एसोसिएशन ने बिहार में सभी पुलों को स्ट्रक्चरल ऑडिट कराने की मांग की थी। साथ ही कहा कि सभी पुलों निर्माणाधीन पुलों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए।

भागलपुर में पुल के गिरने के बाद से आरजेडी और बीजेपी के बीच वाकयुद्ध हुआ था। बीजेपी नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया कि ‘क्या इस घटना पर संज्ञान लेते हुए नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव तुरंत इस्तीफा दे देंगे? ऐसा करके चाचा-भतीजा दोनों देश के सामने मिसाल कायम कर सकते हैं’। आरजेडी ने भी तुरंत इसका जवाब देते हुए हादसे के लिए बीजेपी को ही जिम्मेदार ठहरा दिया।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...