15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्य'इस्लाम में हराम है शादी से पहले सेक्स, इसे बढ़ावा नहीं दे...

‘इस्लाम में हराम है शादी से पहले सेक्स, इसे बढ़ावा नहीं दे सकते… कोर्ट ने ठुकरा दी लिव-इन पार्टनर की याचिका

Published on

लखनऊ

इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच ने लिव इन रिलेशनशिप से संबंधित एक याचिका पर ऐसा फैसला दिया है, जिस पर अब चर्चा शुरू हो गई है। इस्लाम में विवाह के नियमों का हवाला देते हुए इस प्रकार के संबंधों को बढ़ावा नहीं दिए जाने की बात कही है। दरअसल, लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा जोड़ा कोर्ट में पुलिस की प्रताड़ना से राहत दिलाने की मांग को लेकर हाई कोर्ट पहुंचा था। लेकिन, हाई कोर्ट ने इस्लामिक नियमों का हवाला देते हुए इस प्रकार की राहत देने से इनकार कर दिया।

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने हाल ही में एक लिव इन रिलेशनशिप मामले में याचिका को खारिज कर दिया है। फैसले में कोर्ट ने साफ कहा कि इस्लाम में विवाह से पहले यौन संबंध बनाने की अनुमति नहीं दी गई है। साथ ही, वासना या विवाह से पहले प्रेम प्रदर्शित करने वाले किसी भी कार्य जैसे चुंबन, स्पर्श और यहां तक घूरने की अनुमति नहीं देता है। लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले जोड़े ने कथित पुलिस उत्पीड़न से सुरक्षा मांगी थी।

इलाहाबाद हाई कोर्ट लखनऊ बेंच की जस्टिस संगीता चंद्रा और जस्टिस नरेंद्र कुमार जौहरी की खंडपीठ ने कहा कि इस्लामी कानून विवाह से पहले यौन संबंध को मान्यता नहीं देता है। पुलिस से सुरक्षा की मांग करने वाली दंपति की याचिका पर यह फैसला आया। जोड़े ने आरोप लगाया कि महिला की मां की ओर से एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस उन्हें परेशान कर रही है। वह उनके लिव-इन रिलेशनशिप से नाखुश है। जोड़े ने लिव-इन रिलेशनशिप पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला दिया। इस पर हाई कोर्ट पीठ ने कहा कि शीर्ष अदालत के विचारों को ऐसे रिश्तों को बढ़ावा देने वाला नहीं माना जा सकता।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...