12.3 C
London
Wednesday, March 11, 2026
Homeराज्य50 साल के बूढ़े से कौन शादी करेगा? लालू जी ही करा...

50 साल के बूढ़े से कौन शादी करेगा? लालू जी ही करा सकते हैं, राहुल की शादी पर BJP सांसद ने ले लिए मजे

Published on

बलिया

यूपी के बलिया में बीजेपी सांसद रविंद्र कुशवाहा ने राहुल गांधी की शादी पर सवाल खड़ा करते हुए करारा तंज कसा है। बीजेपी सांसद ने कहा- हमारी सनातन संकृति के अनुसार राहुल गांधी की शादी की उम्र बीत चुकी है। 50 वर्ष के बाद आदमी बूढ़ा हो जाता है। पचास वर्ष के बाद कोई शादी करेगा? उनसे न कोई लड़की शादी करेगी और न वह प्रधानमंत्री बनेंगे? हिंदुस्तान में यह संभव नहीं है कि कोई बूढ़े आदमी से शादी करेगा।

बीजेपी के सलेमपुर सांसद रविन्द्र कुशवाहा ने आगे कहा कि जो एक संस्कृति है हमारी, 23 साल,25 साल 26 साल 30 साल के अंदर लोगों की शादी हो जाती है। लेकिन पता नहीं राहुल गांधी की शादी आज तक क्यों नहीं हुई। शादी से तथा देश के प्रधानमंत्री के पद से हम नहीं समझते कि कोई संबंध है। उन्होंने आगे कहा कि शादी भी कर लेते हैं तो देश के प्रधानमंत्री नहीं होने वाले हैं।

राहुल गांधी की शादी ना होने के सवाल पर सांसद ने कहा कि यह तो वही बताएंगे कि शादी क्यों नहीं हो रही है। प्रधानमंत्री बनने के लिए क्या शादी जरूरी है? के सवाल पर बीजेपी सांसद ने कहा कि ऐसा तो कुछ नहीं है, मोदी जी ने शादी नहीं की है। वे तो देश के प्रधानमंत्री हैं, वे शादी किए थे लेकिन उनका अपना था, संघ के सिपाही थे उसी के हिसाब से अपना जीवनचर्या शुरू कर दिया। लालू जी,राहुल जी का जब चाहे शादी करा दें। उनको प्रधानमंत्री बना दें।

रविन्द्र कुशवाहा ने कहा लालू जी ही बना सकते हैं। जो लड़का अपनी बातें मां की नहीं मान रहा है, वह देश की बात क्या मानेगा। क्या आप लोग सिफारिश करेंगे के सवाल पर कहा कि हम लोगों को क्या जरूरत है कि हम से सिफारिश करेंगे। क्या जरूरत है कि एक बुजुर्ग आदमी से एक लड़की शादी करके अपनी जिंदगी बर्बाद करे।

लालू ने छेड़ी थी शादी की बात
पटना में हुई विपक्षी दलों की बैठक के दौरान राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद ने शुक्रवार को अपने चुटीले अंदाज में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि आप शादी करिये, हम लोग बाराती चलें। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आप हमारी सलाह नहीं माने, विवाह नहीं किए। अभी समय नहीं बीता है। आप शादी करिये, हम लोग बारात में चलें।’

Latest articles

मंडी विकास के लिए नई भूमि अर्जन नीति मंजूर, 22 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों को स्वीकृति

प्रदेश की कृषि उपज मंडियों में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए राज्य...

हमीदिया अस्पताल में शुरू होगा ह्यूमन मिल्क बैंक, नवजातों को मिलेगा मां के दूध का विकल्प

भोपाल राजधानी भोपाल जल्द ही नवजात शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान...

देश में ऊर्जा संकट नहीं, घरों को मिलेगी 100% गैस: केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी

वैश्विक बाजारों में जारी भू-राजनीतिक तनाव और ईरान-इजराइल संघर्ष के बीच केंद्रीय पेट्रोलियम और...

एम्स भोपाल में थायराइड कैंसर और हाइपरथायरॉइडिज्म का अब शहर में ही सटीक इलाज

भोपाल राजधानी स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान  ने चिकित्सा सुविधाओं में एक और बड़ी उपलब्धि...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...