12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यकेदारनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, रुद्रप्रयाग में झमाझम...मॉनसून आते ही उत्‍तराखंड...

केदारनाथ यात्रा पर बारिश का ब्रेक, रुद्रप्रयाग में झमाझम…मॉनसून आते ही उत्‍तराखंड में तबाही के मंजर

Published on

देहरादून

उत्तराखंड में मॉनसून में भारी बारिश को देखते हुए केदारनाथ यात्रा पर रोक लगा दी गई है। प्रदेश में मॉनसून ब्रेक होते ही तबाही मचनी शुरू हो गई है। कई स्थानों पर लैंडस्लाइड जैसी स्थिति बनती दिख रही है। रुद्रप्रयाग में भारी बारिश के बाद केदारनाथ यात्रा को रोक दिया गया है। रुद्रप्रयाग के डीएम मयूर दीक्षित ने रविवार को कहा कि उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में भारी बारिश के बाद सोनप्रयाग में केदारनाथ यात्रा अगले आदेश तक रोक दी गई है। गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश होने की जानकारी सामने आई है। इसके बाद तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यात्रा को रोकने का निर्णय लिया गया है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने सुबह करीब 10:30 बजे केदारनाथ यात्रा रोक दी। यात्रियों को सोनप्रयाग में ही रोक दिया गया है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण सोनप्रयाग-गौरीकुंड के बीच चलने वाली शटल टैक्सी सेवा के वाहन के ऊपर पत्थर गिर गया। इस घटना में टैक्सी चालक की मौत हो गई।

डीएम ने दी मामले की जानकारी
रुद्रप्रयाग डीएम मयूर दीक्षित ने कहा कि पूरे इलाके में भारी बारिश हो रही है। जिले में हो रही भारी बारिश के असर के कारण तीर्थयात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए सोनप्रयाग में चल रही यात्रा पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। रविवार सुबह 8 बजे तक 5828 तीर्थयात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे। डीएम ने साफ तौर पर कहा है कि तीर्थयात्रा को अगले आदेश तक के लिए रोका गया है। डीएम के आदेश के बाद सुबह 10:30 बजे के बाद यात्रा पर रोक लगा दी गई। तीर्थयात्रियों को बीच में ही रुकने को कहा गया है।

सीएम ने संभाला मोर्चा
प्रदेश में मॉनसून ब्रेक के बाद हो रही भारी बारिश के बाद बनी स्थिति पर काबू के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं मोर्चा संभाला। वे आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम पहुंचे। सीएम धामी ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। बारिश के बाद देहरादून में 9 सड़कें ब्लॉक हो गई हैं। एक स्टेट हाईवे और 9 ग्रामीण सड़कों पर पहाड़ों का मलबा भर गया है। कंट्रोल रूप में प्रदेश के विभिन्न इलाकों से तबाही की सूचना आ रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि रविवार से देहरादून समेत सात जिलों में अगले 24 घंटे में भारी से बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया किया गया है। तेज बारिश के कारण अभी लोगों को दिक्कत बढ़ने की बात कही जा रही है।

हवाई यातायात भी हुआ प्रभावित
प्रदेश में हो रही भारी बारिश के कारण पहाड़ों पर लैंडस्लाइड शुरू हो गया है। मलवों ने रास्तों पर ब्लॉक लगा दिया है। इससे लोगों को ट्रैफिक की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रविवार सुबह से ही हो रही तेज बारिश के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक भी प्रभावित हुआ है।

उत्तरकाशी में एक की मौत
उत्तरकाशी में भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक मौत का मामला सामने आया है। पुरोला के कंडियाल गांव में आकाशीय बिजली गिरने से चार व्यक्ति के गंभीर रूप से झुलसने का मामला सामने आया। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाए जाने के दौरान मौत हो गई। धान की रोपाई के दौरान यह घटना घटी। मृतक की पहचान 20 वर्षीय अभिषेक के रूप में में हुई है। वह कंडियाल गांव निवासी धीरज पाल का पुत्र था।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...