10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यमंदिरों पर हमला और पतन शुरू, आज औरंगजेब के वंशज रिक्शा चला...

मंदिरों पर हमला और पतन शुरू, आज औरंगजेब के वंशज रिक्शा चला रहे, बरसे योगी

Published on

नोएडा

महाराष्ट्र में बीते दिनों औरंगजेब को लेकर हो रहे विवाद के बीच इस मुगल बादशाह पर योगी आदित्यनाथ ने भी तंज कसा है। संस्कृति पर हमले के खिलाफ बोलते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि औरंगजेब के वर्तमान वंशज कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं। योगी ने कहा कि भारत पर शासकों ने तब तक आराम से शासन किया, जब तक कि उन्होंने मंदिरों पर हमले नहीं किए थे। जब उन्होंने मंदिरों पर हमले शुरू किए तब उनका पतन शुरू हो गया।

योगी नोएडा में कल्चर सेव इंडिया फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत अपनी आस्था और संस्कृति के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करता। संस्कृत और संस्कृति ही भारत की पहचान हैं। संस्कृति पर हमला उस विकृति को बढ़ाने जैसा है, जो बीज की नियति को फलने-फूलने नहीं बल्कि सड़ने-गलने के लिए छोड़ देना चाहता है और इसलिए सांस्कृतिक हमला सबसे खतरनाक हमला होता है। योगी ने आगे कहा कि देश में लोग तब तक आराम से शासन करते रहे जब तक उन्होंने मंदिरों पर हमले नहीं किए थे।

योगी ने कहा कि जब मंदिरों पर हमले हुए तो उनके (शासकों के) पतन भी आते दिखाई दिए। मैंने सुना है कि औरंगजेब के वर्तमान वंशज कोलकाता में रिक्शा चला रहे हैं। यह भी एक स्थिति उनके सामने आई है। योगी ने कहा, ‘उन्होंने दिल्ली पर शासन किया था। देश को अपनी क्रूरता से एक भय के माहौल में बदलने का काम किया, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने भारत की संस्कृति पर हमला किया और समय के अनुरूप चीजें बदलती गईं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...