11.2 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यहस्तिनापुर में गंगा नदी पर बने पुल की सड़क फिर से धंसी,...

हस्तिनापुर में गंगा नदी पर बने पुल की सड़क फिर से धंसी, मेरठ-बिजनौर के बीच आवागमन ठप

Published on

मेरठ,

इन दिनों उत्तरी भारत के साथ-साथ देश के कई राज्यों में तेज बारिश का प्रकोप जारी है. पहाड़ों में हो रही झमाझम बारिश से गंगा नदी का जलस्तर भी बढ़ गया है. जिस कारण रविवार को मेरठ के हस्तिनापुर में गंगा नदी के तेज बहाव से चांदपुर में बने पुल की सड़क धंस गई. बता दें, यह पुल मेरठ को बिजनौर से जोड़ता है. फिलहाल प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ से वाहनों की एंट्री को रोक दिया है. उल्लेखनीय है कि पहाड़ों पर कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जिससे गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है.

बताया जा रहा है कि चांदपुर के इस पुल की नींव बसपा सरकार ने रखी थी और ये पुल ढाई साल पहले ही चालू हुआ था. इस पुल के लिए जो रोड बना था, उसके दोनों ओर कटान को रोकने के लिए पत्थर अभी नहीं लगे थे. प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही रोड को ठीक कर दिया जाएग. पुल को कोई क्षति नहीं पहुंची है.

एसडीएम मवाना अखिलेश यादव का कहना है कि सड़क धंसने से आवागमन रुक गया है जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था में नाव चलाई जा रही है. लोग नाव के जरिए ही दूसरी तरफ जा रहे हैं. बता दें कि पिछले साल भी इस पुल पर बनी सड़क धंस गई थी, जिसको अस्थाई तौर पर फिलहाल मट्ठी डलवा कर चालू किया गया था. एक बार फिर बारिश होने से मिट्टी का कटान हुआ और सड़क धंस गई. फिलहाल प्रशासन वैकल्पिक व्यवस्था में लगा है.

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...