7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
HomeखेलAsian Games से 3 महीने पहले बॉक्सिंग और शूटिंग कोच ने दिया...

Asian Games से 3 महीने पहले बॉक्सिंग और शूटिंग कोच ने दिया इस्तीफा, खिलाड़ियों को भुगतना पड़ेगा खामियाजा?

Published on

नई दिल्ली

चीन में होने वाले एशियन गेम्स में अब महज तीन महीने का समय बचा है। इस समय खिलाड़ियों का ध्यान इन गेम्स के लिए क्वालिफाई करने की जद्दोजहद में लगे हुए हैं। ऐसे में अगर खिलाड़ियों का अपने कोचेज के साथ ही छूट जाए तो वह भला क्या करें। जिस समय उन्हें कोचेज की सबसे जरूरत थी तभी साथ छूट गया। महिला बॉक्सिंग चीफ कोच भास्कर भट्ट और 50 मीटर राइफल और थ्री पॉजिशन के चीफ कोच ओलंपियन जयदीप करमाकर ने भी अपना पद छोड़ दिया है।

खराब माहौल के कारण जयदीप ने दिया इस्तीफा
जयदीप ने टीम में खराब माहौल के कारण इस्तीफा दिया है। उन्होंने स्पोर्ट्स स्टार को बताया, ‘मैंने 10 जून को अपना इस्तीफा दे दिया। वहां काफी राजनीति हो गई थी। माहौल बहुत खराब हो गया था। मेरा करार 31 मार्च को खत्म हो गया था लेकिन क्या फेडरेशन को एक मैसेज नहीं करना चाहिए था। अगर कोई दिक्कत थी भी तो कारण बताओ नोटिस जारी करना चाहिए था।’ जयदीप से पहले ट्रैप कोच रसेल मार्क और स्कीट कोच लॉरेन ने भी इस्तीफा दे दिया था।’ ऐसा माना जा रहा है कि जयदीप का नए हाई परफॉर्मेंस डायरेक्ट के साथ भी दिक्कतें थीं।

भास्कर भट्ट ने छोड़ा अपना पद
वहीं महिला बॉक्सिंग टीम के कोच भास्कर भट्ट ने भी अपना पद छोड़ दिया है। भास्कर भट्ट के रहते हुए ही भारत ने इस साल हुई वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में चार गोल्ड मेडल जीते थे। निकहत जरीन दो बार वर्ल्ड चैंपियन बनी। भास्कर भट्ट को साई रोहतक नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भेजा गया है। जहां वह पिछले एक महीने से काम कर रहे हैं। भट्ट नवंबर 2021 में बॉक्सिंग कोच बने थे। वह खिलाड़ियों के भी काफी करीब थे।

एशियन गेम्स में नहीं बचा है ज्यादा समय
भारत के लिए यह दोनों ही इस्तीफे काफी महंगे पड़ सकते हैं। इन दोनों ही कोचेज का खिलाड़ियों के साथ अच्छा तालमेल था। नए कोच को ऐसा रिश्ता कायम करने में समय लगेगा। एशियन गेम्स में महज तीन महीने का समय है। ऐसे में मेडल की संख्या भी प्रभावित हो सकती है। बॉक्सिंग और शूटिंग दोनों ही ऐसे खेल हैं जिसमें भारत ज्यादा से ज्यादा मेडल की उम्मीद करता है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...