6.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को...

छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, टीएस सिंहदेव को बनाया डेप्युटी सीएम

Published on

रायपुर

छत्तीसगढ़ में चार महीने बाद विधानसभा के चुनाव हैं। चुनाव से पहले पार्टी की गुटबाजी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़ा कदम उठाया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से ठीक पहले स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को डेप्युटी सीएम बनाने का फैसला किया है। टीएस सिंहदेव पद को लेकर बीच में नाराज भी चल रहे थे। साथ ही उन्हें लेकर छत्तीसगढ़ में हमेशा ढाई-ढाई साल वाले फॉर्म्युले की चर्चा होते रहती है। वहीं, पार्टी नेतृत्व सीएम भूपेश बघेल के साथ लगातार उनके रिश्ते सामान्य करने की कोशिश में जुटी रही है।

विवाद थमने के बाद टीएस सिंहदेव हाल के दिनों में सीएम भूपेश बघेल के साथ देखे जा रहे थे। वह लगातार सीएम के साथ दिख रहे थे। साथ ही पिछले दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि मैंने कभी ढाई-ढाई साल की बात नहीं की है। वहीं, सीएम भूपेश बघेल के एक करीबी विधायक ने उनके बारे में आपत्तिजनक बात की थी। इसके बाद वह विधानसभा से निकल गए थे।

राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने इसे लेकर अधिसूचना जारी कर दी है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आदेश के बाद छत्तीसगढ़ में टीएस सिंह देव को डेप्युटी सीएम नियुक्त किया गया है। आलाकमान की तरफ से आदेश जारी होने के बाद संभावना है कि टीएस सिंहदेव जल्द ही उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। वहीं, कांग्रेसे के इस दांव से छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल बढ़ गई है। चुनाव से पहले यह कांग्रेस का मास्टरस्ट्रोक माना जा रहा है।

सरगुजा में बड़ा नाम
दरअसल, छत्तसीगढ़ में टीएस सिंहदेव की गिनती कांग्रेस के बड़े नेताओं में होती है। सरगुजा के वह महाराज हैं। सरगुजा में वह कांग्रेस के सर्वमान्य नेता हैं। जानकार कहते हैं कि चुनावी साल छत्तीसगढ़ फतह करने के लिए कांग्रेस ने यह कदम उठाया है। इससे चुनावी साल में कांग्रेस को बड़ा फायदा होगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...