7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयजल रहा है फ्रांस! पुलिस स्टेशन, स्कूल, सड़क... सब जगह दंगाइयों का...

जल रहा है फ्रांस! पुलिस स्टेशन, स्कूल, सड़क… सब जगह दंगाइयों का कहर, अब तक 150 अरेस्ट

Published on

पेरिस

फ्रांस में ट्रैफिक स्टॉप पर पुलिस की ओर से 17 साल के एक लड़के की गोली मारकर हत्या करने के मामले में देश भर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कम से कम 150 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को ट्विटर पर फ्रांस के गृह मंत्री गेराल्ड डर्मैनिन ने कहा कि बुधवार को हिंसा के दौरान ‘टाउन हॉल, स्कूलों और पुलिस स्टेशनों में आग लगा दी गई या हमला किया गया’। पुलिस ने मंगलवार को नाहेल एम. को बहुत करीब से गोली मार दी।

उसने ट्रैफिक स्टॉप पर रुकने से इनकार कर दिया था और गाड़ी आगे बढ़ा दी। सोशल मीडिया पर शेयर वीडियो में प्रदर्शनकारियों को बुधवार रात कारों में आग लगाते और दुकानों में तोड़फोड़ करते हुए देखा जा सकता है। बीबीसी ने फ्रांसीसी समाचार पत्र ली मोंडे के हवाले से कहा कि नैनटेयर में प्रदर्शनकारियों के सामने पुलिस को पीछे हटने के लिए मजबूर होना पड़ा। पेरिस में, 2,000 अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की मौजूदगी के बावजूद प्रदर्शनकारियों ने आतिशबाजी के साथ पुलिस स्टेशनों को निशाना बनाया।

गोली मारने वाला अधिकारी हिरासत में
मंगलवार रात को राजधानी शहर में झड़प के दौरान 24 पुलिस अधिकारी घायल हो गए और 40 कारों को आग लगा दी गई। इस बीच, उत्तरी शहर लील में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को लड़के को श्रद्धांजलि देने के लिए रेन शहर में लगभग 300 लोग जमा हुए, जिन्हें पुलिस ने तितर-बितर किया। नानटेयर अभियोजक के कार्यालय ने सीएनएन को बताया कि जिस अधिकारी ने कथित तौर पर किशोर को गोली मारी थी, उसे मंगलवार को हिरासत में ले लिया गया। उससे पूछताछ होगी।

मैक्रों ने हत्या को कहा ‘अक्षम्य’ अपराध
गृह मंत्रालय के अनुसार, गुरुवार सुबह राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने विरोध प्रदर्शनों पर एक बैठक की अध्यक्षता की। मैक्रों ने बैठक से पहले पत्रकारों से कहा, ‘हमने पुलिस स्टेशनों के साथ-साथ स्कूल, सिटी हॉल पर भी हिंसा देखी है, संस्थानों के खिलाफ हिंसा देश के खिलाफ हिंसा है। ये पूरी तरह से अनुचित हैं।’ मैक्रों ने हत्या को पहले ‘अक्षम्य’ अपराध कहा था। उधर, एलायंस पुलिस यूनियन ने दोषी पाए जाने तक पुलिसकर्मी को निर्दोष मानने का आह्वान किया, जबकि यूनाइट एसजीपी पुलिस ने भी राजनीतिक हस्तक्षेप की बात कही जिससे ‘पुलिस विरोधी नफरत’ और बढ़ गई।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...