9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यबेइज्जती करके मुर्गा बना दूंगा... जब नगर आयुक्त पर भड़के BJP विधायक,...

बेइज्जती करके मुर्गा बना दूंगा… जब नगर आयुक्त पर भड़के BJP विधायक, जानिए मामला

Published on

कानपुर

यूपी के कानपुर में नगर आयुक्त पर बीजेपी विधायक महेश त्रिवेदी का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने नगर आयुक्त को डांटते हुए कहा कि मुर्गा बना दूंगा, बेइज्जती करूंगा और उठक-बैठक कराउंगा। दरअसल बीते दिनों ढ़ालूपुल पर डिलीवरी बॉय की मौत हो गई थी। बीते पांच वर्षों में ढालूपुल (खलवा) में बरसात के दिनों में पांच लोगों की डूबकर मौत हो चुकी है। विधायक को नगर-आयुक्त के साथ ढ़ालूपुल का निरीक्षण करना था। इसके अलावा समस्या को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी, लेकिन नगर आयुक्त बैठक में नहीं आए।

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन विधायक महेश त्रिवेदी की बैठक में शामिल नहीं हुए। उन्होंने अपने स्थान पर अधिशासी अभियंता और एक अन्य अधिकारी को भेज दिया। नगर आयुक्त जब बैठक में शामिल नहीं हुए, तो विधायक महेश त्रिवेदी भड़क गए। उन्होंने नगर आयुक्त को फोन मिलाया, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी ने विधायक से बात नहीं की, बल्कि अपना फोन ही स्विच ऑफ कर लिया। नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जीएन की हरकत से विधायक का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया। उन्होंने अधिकारियों पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया है।

‘नगर आयुक्त पूरी तरह से निष्क्रीय हैं’
किदवई नगर विधानसभा से विधायक महेश त्रिवेदी अपने तेवर के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय जनता को संतुष्ट करने का काम हमारा भी है और अधिकारियों का भी है। उन्होंने अपनी जगह पर चीफ और अधिशासी अभियंता को भेज दिया। उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं 12 बजे आ जाउंगा। लेकिन अधिकारी नहीं आए, उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने अपना फोन स्विच ऑफ कर लिया और अंडरग्राउंड हो गए। विधायक ने कहा कि इनका समय भी पूरा हो गया है, इसलिए बदमाशी भी कर रहे हैं, मेरी नजरों में यह नगर-आयुक्त निष्क्रीय हैं।

मुख्यमंत्री से करूंगा शिकायत- विधायक
ढ़ालू पुल में चार लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश के दिनों में बैरियर लगाकर काम को पूरा किया जा रहा है। संपवेल से डीजल चोरी किया जा रहा है। वहां पर काम कर रहे कर्मचारी को पैसा भी नहीं दिया जा रहा है। विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा कि सभी कमीशन खोरी में लगे हुए हैं, मैं मुख्यमंत्री से मिलकर या फिर फोन पर बात इनकी शिकायत भी करूंगा।

डिलीवरी ब्वाय की हो गई थी मौत
कानपुर में बीते 22 जून की रात भीषण बारिश हुई थी। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं थीं। वहीं, ढालूपुल (खलवा पुल) में पानी भरने के बाद नदी में बदल गया है। बीते बुधवार की रात भीषण बारिश हुई थी। इस बारिश के बीच ढालूपुल के बीचों-बीच कार सवार लोग फंस गए थे। डिलीवरी ब्वाय की नजर पड़ी। उसने अपनी बाइक खड़ी की और जोमैटो का बैग बाइक पर रखकर कार सवार लोगों को बचाने के लिए निकल पड़ा। इस दौरान चरण सिंह की पानी में डूबने से मौत हो गई थी।

तीन करोड़ की लागत से बना था संपवेल
जानकार बताते हैं कि जूही ढालूपुल का निर्माण अंग्रेजों के समय में हुआ था। इसके निर्माण के बाद से ही बारिश के दौरान जल भराव की समस्या बनी हुई है। इस समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने 2017 में तीन करोड़ की लागत से जल निकासी के लिए संपवेल का निमार्ण कराया था। हर साल बढ़ते मौत के आकड़ों ने नगर-निगम की इस योजना को फेल साबित कर दिया है। यदि पिछले चार साल की बात की जाए, तो बारिश के दौरान इस पुल में डूबकर चार लोगों की मौत हो चुकी हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...