9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमणिपुर में फ‍िर हिंसा, भीड़ ने BJP ऑफिस के पास टायर जलाकर...

मणिपुर में फ‍िर हिंसा, भीड़ ने BJP ऑफिस के पास टायर जलाकर सड़क जाम की, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Published on

इंफाल

मणिपुर में एक बार फ‍िर हिंसा की खबर है। गुरुवार देर रात मणिपुर के इंफाल में बीजेपी के क्षेत्रीय कार्यालय के पास भीड़ जमा हो गई। इस दौरान सूचना पर पुलिस ने उन्हें रोकने और तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। पुल‍िस के रवैये से भड़की भीड़ ने टायर जलाकर व‍िरोध प्रदर्शन क‍िया। इससे पहले मणिपुर में कंगपोकपी जिले के हरओठेल गांव में सुबह कुछ अज्ञात दंगाइयों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। इस घटना के कारण क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया। सेना की स्थानीय इकाई ने ट्वीट किया कि ‘अपुष्ट खबरों’ से संकेत मिलता है कि घटना में कुछ लोग हताहत हुए हैं।

इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि क्षेत्र से एक शव बरामद किया गया है और कुछ अन्य को जमीन पर पड़ा देखा जा सकता है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि जमीन पर पड़े हुए लोगों की मौत हो चुकी है या घायल हुए है क्योंकि इलाके में अभी भी गोलीबारी जारी है। सेना के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर विवरण देते हुए कहा गया है कि सशस्त्र दंगाइयों ने सुबह साढ़े पांच बजे बिना उकसावे के गोलीबारी शुरू कर दी।

सेना की ‘स्पीयर कोर’ के आधिकारिक हैंडल पर कहा गया है क‍ि स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए क्षेत्र में तैनात सैनिक तुंरत जुट गए। सैनिकों ने दंगाइयों की गोलीबारी का सुव्यवस्थित तरीके से जवाब दिया। सैनिकों की त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप गोलीबारी बंद हो गई। इसमें कहा गया है क‍ि अतिरिक्त टुकड़ियों को क्षेत्र में भेजा गया है। अपुष्ट खबरों से कुछ लोगों के हताहत होने का संकेत मिलता है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्र होने की भी सूचना है। स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

क्‍यों भड़की मण‍िपुर में ह‍िंसा
दरअसल मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं। मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मेइती समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है। वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्यत: पर्वतीय जिलों में रहती है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...