9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeखेलमाफ करना विराट, टेस्ट के मौजूदा बॉस तो स्टीव स्मिथ ही हैं,...

माफ करना विराट, टेस्ट के मौजूदा बॉस तो स्टीव स्मिथ ही हैं, यकीन न आए तो आंकड़े देखिए

Published on

लंदन

लॉर्ड्स टेस्ट दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया की पारी पहले सेशन में 416 रन पर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ ने 110 रन की शानदार पारी खेली। यह उनकी 32वीं टेस्ट सेंचुरी है। स्मिथ ने 85 रन से आगे खेलना शुरू किया। एलेक्स कैरी और मिचेल स्टार्क पहले 20 मिनट में ही आउट हो गए। स्मिथ ने जेम्स एंडरसन को चौका लगाकर शतक पूरा किया। यही नहीं, स्मिथ ने WTC फाइनल में भारत के खिलाफ भी शतक ठोका था।

इंग्लैंड के खिलाफ 12वां शतक
यह उनका इंग्लैंड के खिलाफ 12वां टेस्ट शतक था। सर्वाधिक टेस्ट शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की सूची में वह पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के समकक्ष आठवें स्थान पर आ गए। एशेज में सर्वाधिक रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों की सूची में वह चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके 3173 रन हैं और उनसे ऊपर सिर्फ डॉन ब्रेडमैन, जैक हॉब्स और एलेन बॉर्डर हैं। स्मिथ 110 रन बनाकर जोश टंग की गेंद पर गली में डकेट को कैच देकर लौटे। उन्होंने 184 गेंद की पारी में 15 चौके जड़े।

विराट कोहली vs स्टीव स्मिथ: ऐसा है रिकॉर्ड

स्टीव स्मिथ vs विराट कोहली
99 मैच 109
9079 रन 8479
239 बेस्ट स्कोर 254*
32/37 100/50 28/28
59.73 औसत 48.72
53.77 स्ट्राइकरेट 55.34

इसलिए फैब-फोर की लिस्ट में आगे हैं स्मिथ
लॉर्ड्स पर लगाया गया स्टीव स्मिथ का शतक कुछ मामलों में बेहद खास है। स्मिथ ने इस महीने की शुरुआत में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में शतक जड़कर टीम की जीत में अहम रोल निभाया था। लॉर्ड्स पर खेला जा रहा मैच उनके करियर का 99वां टेस्ट है। उनके नाम अब 32 टेस्ट शतक हो गए हैं। इस शतक के साथ ही उन्होंने इस दौर के तीन अन्य दिग्गज बल्लेबाजों (जो स्मिथ के साथ फैब-4 की लिस्ट में शामिल किए जाते हैं) पर साफ बढ़त बना ली है।

विराट क्या? रूट और विलियमसन भी हैं पीछे
उनके ठीक पीछे जो रूट (30 शतक) हैं जबकि केन विलियमसन और विराट कोहली के नाम 28-28 टेस्ट शतक हैं। स्मिथ की यह सेंचुरी फैब-4 के बाकी तीन बैटर्स पर दबाव बढ़ा देगी। यह टेस्ट क्रिकेट के नजरिए से बेहतर भी होगा जहां स्मिथ आगे रहने की कोशिश करेंगे वहीं बाकी तीन उन्हें पीछे छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। इनके बीच ‘सेंचुरी-वॉर’ से टेस्ट क्रिकेट में नया रोमांच पैदा होगा।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...

भारत-वेस्टइंडीज के बीच आज सुपर-8 का अहम मुकाबला

टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 चरण का आखिरी मुकाबला आज भारत और वेस्टइंडीज के...