9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यअरे! जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के घरों में दरारें, 30 घर...

अरे! जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के घरों में दरारें, 30 घर प्रभावित, सहमे ग्रामीणों ने की सरकार से अपील

Published on

उत्तरकाशी

उत्तराखंड में जोशीमठ के बाद अब उत्तरकाशी के गांवों में घर की दीवारों पर दरारें नजर आ रही हैं। यहां के मस्तादी गांव के निवासियों में उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई, जब उन्हें घर की दीवारों पर दरार नजर आई। प्राथमिक जानकारी के अनुसार भारी बारिश के बाद जमीन खिसकने की वजह से ऐसा हुआ है।

उत्तरकाशी जिले के घरों में दरार वाले गांव के प्रधान सत्यनारायण सेमवाल ने बताया कि साल 1991 में आए भूकंप के बाद से इस इलाके में जमीन के खिसकने की शुरुआत हो गई थी। उन्होंने बताया कि यहां के कई घरों में ताजा दरारें पड़ी नजर आई हैं। हमें चिंता है कि अब आगे कौन सी मुसीबत देखने को मिलेगी।

उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सरकार को इस मामले में कोई ऐक्शन लेना चाहिए। कम से कम जिन 30 के करीब घरों में दरारें नजर आई हैं, वहां रह रहे परिवारों को विस्थापित करना चाहिए। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि प्रभावित इलाकों के सर्वे के लिए भूविज्ञानियों की टीम को भेजा जाएगा। एक्सपर्ट्स की सलाह पर जरूरी ऐक्शन लिया जाएगा।

भूविज्ञानियों की एक टीम ने 1997 में गांव का सर्वे करने के बाद जमीन के खिसकने को लेकर तत्काल कदम उठाए जाने की सलाह दी थी। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि समस्या के निदान की दिशा में कोई भी प्रभावी कदम आज तक नहीं उठाया गया।

जमीन खिसकने और दरारें पड़ने के अलावा नारायणपुरी और त्रिपकुंड मंदिरों के बीच अलकनंदा नदी के पास रहने वाले लोगों को भूस्खलन का भी डर सता रहा है। निवासियों का कहना है कि बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत जारी रिवरफ्रंट कार्य की वजह से ऐसा खतरा मंडरा रहा है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...