11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यअमित शाह! मैं आपको चुनौती देता हूं, अगर कलेजे में दम है...

अमित शाह! मैं आपको चुनौती देता हूं, अगर कलेजे में दम है तो..’ काफी पर्सनल अटैक कर रहे नीरज

Published on

पटना

JDU MLC नीरज कुमार आजकल अमित शाह पर काफी पर्सनल अटैक कर रहे हैं। नीरज ने कहा कि यूनिफॉर्म सिविल कोड और कॉमन सिविल कोड में अमित शाह को अंतर नहीं समझ में आता है, वो देश के गृह मंत्री बने हैं। अमित शाह को ललन सिंह और नीतीश कुमार का फोबिया हो गया है। बीजेपी में कोई केरल में कराहता है तो कोई मध्‍य प्रदेश में। नीरज कुमार यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि 45 एमएलए की पार्टी हैं हम, लेकिन हमने नाकोदम कर के रख दिया है। नीरज ने नीतीश कुमार को विपक्ष की आवाज बताया।

अमित शाह पर JDU का तीखा हमला
लखीसराय में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के तुरंत बाद जेडीयू ने बिना समय गंवाए बीजेपी पर पलटवार किया। सीधे-सीधे उसके निशाने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रहे। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने गृह मंत्री अमित शाह पर तीखी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को इस बात पर बौद्धिक बहस करनी चाहिए।

नीरज कुमार ने सीधे तौर पर गृह मंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि प्रवचन मत कीजिए, बौद्धिक बहस कीजिए। उन्होंने गृह मंत्री पर सवाल उठाते हुए कहा कि ‘जिसे कॉमन सिविल कोड और यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट में अंतर नहीं समझ में आता है, वो देश का गृहमंत्री बना हुआ है।’ जिसे राज्य सरकार और केंद्र सरकार के कामों में अंतर नहीं समझ में आता है, वो देश का गृहमंत्री बना हुआ है।

‘नीतीश कुमार का फोबिया सवार है’
जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि ‘देश के गृहमंत्री का भाषाई रूप ऐसा नहीं होना चाहिए। इसलिए सीबीआई, ईडी, आईटी का डर दिखा रहे हैं। प्रधानमंत्री गृह मंत्री से लेकर सब आपके पद हैं। अमित शाह, मैं आपको चुनौती देता हूं कि अगर कलेजा में दम है तो… मुंगेर के सांसद ललन सिंह जी हैं, आपको तो ललन बाबू फोबिया सवार है। नीतीश कुमार का फोबिया सवार है। नीतीश कुमार जी तो विपक्ष की आवाज हैं। 45 एमएलए की पार्टी हैं और नाकोदम कर दिए हैं सबको। बेचैन हैं नरेंद्र मोदी और अमित शाह। कोई मध्यप्रदेश में जाकर कराहता है तो कोई केरल में जाकर कराहता है। ये महागठबंधन की ताकत है।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...