11.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यमणिपुर के राहत शिवरों में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- नफरत के...

मणिपुर के राहत शिवरों में पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस बोली- नफरत के खिलाफ जारी है मोहब्बत की यात्रा

Published on

इंफाल,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने मणिपुर के दौरे के दूसरे दिन आज दो राहत शिविरों का दौरा किया. शुक्रवार को सबसे पहले राहुल गांधी मोइरांग के कोन्जेंगबाम राहत शिविर में पहुंचे और वहां रह रहे परिवारों से मुलाकात की. इसके बाद उन्होंने मोइरांग कॉलेज में स्थित राहत कैंपों का मुआयना किया और यहां रह रहे लोगों का हाल-चाल जाना. संघर्ष के बाद से राज्यभर में अब तक करीब 50,000 लोग 300 से ज्यादा राहत शिविरों में रह रहे हैं. इसके बाद राहुल ने राज्यपाल राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात की.

राहुल के राहत शिविरों में पहुंचने की तस्वीरें ट्वीट करते हुए कांग्रेस ने लिखा, ‘प्यार, भाईचारा और शांति का संदेश लेकर राहुल गांधी जी मणिपुर पहुंचे हैं. कल वे हिंसा के पीड़ितों और सिविल सोसाइटी के लोगों से मिले. उनका दुख बांटा, उनके आंसू पोछे, उन्हें हिम्मत दी… ये भरोसा दिलाया कि सब ठीक हो जाएगा. मणिपुर में नफरत के खिलाफ मोहब्बत की ये यात्रा आज भी जारी है…’

गुरुवार को भी की थी प्रभावित परिवारों से मुलाकात
दोपहर 12 बजे राहुल गांधी इम्फाल में सिविल सोसायटी के सदस्यों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद मीडिया से बात करेंगे. गुरुवार को ही राहुल गांधी ने सरकारी हेलिकॉप्टर से हियांगतम और चुराचांदपुर के तुईबुओंग में ग्रीनवुड राहत शिविर का दौरा किया था और पीड़ित परिवारों से मुलाकात की थी. गुरुवार को राहुल जब इम्फाल एयरपोर्ट से सड़क मार्ग के जरिए चुराचांदपुर जाने के लिए निकले तो बिष्णुपुर में पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया था.

पुलिस का कहना था कि सुरक्षा कारणों की वजह से राहुल को सड़क मार्ग से आगे नहीं जाने दिया जा सकता. बिष्णुपुर के एसपी ने बताया था कि राहुल समेत किसी को सड़क मार्ग से आगे नहीं जाने दिया जा सकता है. हमारे लिए उनकी सुरक्षा प्राथमिकता में है. आगजनी हुई है और कल रात भी हालात बदतर थे. तब राहुल इम्फाल से करीब 20 किमी ही आगे बढ़ पाए थे.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कही ये बात
राहुल के दौरे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है. असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, “…मणिपुर के हालात को देखते हुए, केंद्र और राज्य सरकार के पास वहां हालात को नियंत्रण में लाने की जिम्मेदारी है… ऐसी जरूरत नहीं है कि राजनीतिक नेता वहां जाएं, इससे हालात का समाधान नहीं होगा. अगर उनकी यात्रा का कोई सकारात्मक परिणाम निकलता है तो यह दूसरी बात है अन्यथा सिर्फ एक मीडिया एपिसोड होगा… हमें राज्य की दुखद स्थिति का कोई राजनीतिक लाभ नहीं लेना चाहिए …”

बीजेपी बोली- राहुल का मणिपुर में विरोध
बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था कि राहुल गांधी की यात्रा का मणिपुर में कई नागरिक समाज संगठनों और छात्र संघों ने कड़ा विरोध किया है. इसे ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने राहुल से सड़क मार्ग के बजाय चुराचांदपुर जाने के लिए हेलिकॉप्टर से जाने का अनुरोध किया है, क्योंकि विभिन्न ग्रुप उनकी यात्रा का विरोध कर रहे हैं. राहुल सड़क मार्ग से जाने की जिद पर अड़े हैं. राजनीतिक लाभ के लिए ‘जिद्दी’ बनने से ज्यादा महत्वपूर्ण है संवेदनशील स्थिति को ‘समझना’ देखना. हेलिकॉप्टर टिकट की कीमत सिर्फ 2500/- रुपये है.

‘मणिपुर को शांति की जरूरत है, टकराव की नहीं’
राहुल को इजाजत ना मिलने पर मल्लिकार्जुन खड़गे ने ट्वीट किया, ‘पीएम मोदी ने मणिपुर पर अपनी चुप्पी तोड़ने की जहमत नहीं उठाई है. उन्होंने राज्य को अपने हाल पर छोड़ दिया है. अब उनकी डबल इंजन वाली विनाशकारी सरकारें सहानुभूति की सोच रखने वाले राहुल गांधी को रोकने के लिए निरंकुश तरीकों का इस्तेमाल कर रही हैं. यह पूरी तरह से अस्वीकार्य है और सभी संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों को तोड़ती हैं. मणिपुर को शांति की जरूरत है, टकराव की नहीं.’

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...