7.3 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: मेरे पिता और चचेरे भाई से परेशान है BJP... सुप्रिया सुले...

महाराष्ट्र: मेरे पिता और चचेरे भाई से परेशान है BJP… सुप्रिया सुले ने फडणवीस पर साधा निशाना

Published on

मुंबई

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने बड़ा बयान द‍िया है। सुप्रिया सुले ने शुक्रवार को कहा कि बीजेपी उनके पिता शरद पवार और चचेरे भाई अजित पवार से परेशान है। उनकी यह टिप्पणी महाराष्ट्र में 2019 में अल्पकालिक सरकार के गठन को लेकर दोनों दलों के बीच चल रहे वाकयुद्ध के बीच आई है। बारामती से लोकसभा सदस्य सुले ने महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास देश या राज्य के लिए कोई नया नजर‍िया नहीं है। सुले जन्मदिन की बधाई देने आए पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

सुप्रिया सुले ने कहा क‍ि मुझे इस बात की खुशी है कि केंद्र और राज्य की राजनीति मेरे पिता और भाई (राकांपा नेता अजित पवार) के इर्दगिर्द घूमती है। बीजेपी उनसे इतनी परेशान है कि उसके पास देश और राज्य के विकास के लिए कोई नजर‍िया तैयार करने का समय नहीं है। वे महंगाई कैसे कम करेंगे और रोजगार कैसे पैदा करेंगे? सुले से नवंबर 2019 की अल्पकालिक बीजेपी-अजित पवार सरकार को लेकर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी के बीच हो रहे वाकयुद्ध के बारे में सवाल किए गए थे।

फडणवीस पर बोला हमला
सुले ने कहा कि फडणवीस के पास महंगाई कम करने या महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय करने का समय नहीं है। फडणवीस के पास वित्त और गृह विभाग भी है। सुले ने कहा क‍ि वह (फडणवीस) उन मुद्दों पर ही बोलना चाहते हैं जो वर्तमान समय में प्रासंगिक नहीं रह गए हैं। वह पीछे लौटकर, सुबह-सुबह शपथ ग्रहण और ‘गॉसिप’ के बारे में बोलना चाहते हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

‘च्यूइंग गम का स्वाद शुरू में अच्छा होता है’
सुप्रिया सुले ने कटाक्ष करते हुए कहा क‍ि च्यूइंग गम का स्वाद शुरू में अच्छा होता है लेकिन बाद में वह बेस्वाद हो जाता है। सुले ने कहा कि एकनाथ शिंदे नीत सरकार राज्य में सुशासन मुहैया कराने के अलावा सब कुछ कर रही है। दरअसल 30 जून को एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार का एक साल पूरा हो गया। सुले ने कहा क‍ि जब तक शरद पवार को निशाना नहीं बनाया जाता, कोई खबर ही नहीं होती है।

फडणवीस ने क्‍या कहा था
उपमुख्यमंत्री फडणवीस ने हाल ही में दावा किया था कि पवार 2019 में बीजेपी के साथ सरकार बनाने के लिए सहमत हुए थे लेकिन फिर वह पीछे हट गए। इस पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा था कि बीजेपी और सत्ता के प्रति उसकी लालसा को उजागर करने के लिए 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद कुछ चीजें की गई थीं। नवंबर 2019 में राजभवन में सुबह फडणवीस ने मुख्यमंत्री पद की और अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी लेकिन उनकी सरकार 80 घंटे में ही समाप्त हो गई थी।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...