11.5 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यराजस्थान: घर में घुसकर दोस्त की बहन को मारी गोली, पेड़ से...

राजस्थान: घर में घुसकर दोस्त की बहन को मारी गोली, पेड़ से बांधकर पीटा गया आरोपी

Published on

सवाई माधोपुर,

राजस्थान के सवाई माधोपुर में युवती की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. गोली मारने वाला युवती के छोटे भाई का खास दोस्त है. आरोपी ने देसी कट्टे से फायर किया था. पीड़ित परिवार ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे रस्सी से बांधकर जमकर पीटा. मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लोगों के कब्जे से छुड़ाया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया.

दरअसल, सवाई माधोपुर जिले के बाटोदा थाना क्षेत्र के बरनाला कस्बे में रहने वाली 24 वर्षीय युवती पूजा घर पर ही मौजूद थी. चाचा नाथूलाल पुत्र अर्जुन मीणा ने बताया कि सुखचैनपुरा थाना लालसोट का रहने वाला भानुप्रताप पुत्र रामविलास मीणा, मलारना डूंगर का रहने वाला अंकित पुत्र घनश्याम मीणा और बगड़ी का रहने वाला कुलदीप मीणा घर पर आए. तीनों पूजा के छोटे भाई के दोस्त थे. सभी पहले भी घर आते रहते थे.

पहले की छेड़छाड़ फिर मार दी सिर में गोली
यहां आकर तीनों ने पूजा के साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया. भानुप्रताप के पास देसी कट्टा था. उसने कट्टा निकाला और पूजा के सिर में गोली मार दी. इसके बाद तीनों आरोपी भागने की कोशिश करने लगे. गोली की आवाज सुनकर पूजा की मां उर्मिला देवी और मैं दौड़कर आए. हम लोगों ने पड़ोसियों की मदद से भानुप्रताप को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया. उसकी दो साथी भागने में कामयाब रहे.

पेड़ से बांध कर पीटा
भानूप्रताप को पूजा के परिवार और गांव के लोगों ने पेड़ से बांधकर अर्धनग्न करके जमकर पीटा. वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बाटोदा थाना पुलिस गांव पहुंची और भानुप्रताप को लोगों के चंगुल से छुड़ाया. पूजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और भानुप्रताप को भी इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया.

मामले में की जा रहे है जांच: पुलिस
पीड़ित परिवार की रिपोर्ट के पर पुलिस ने भानुप्रताप, कृष्णा,अंकित और कुलदीप मीना खिलाफ छेडछाड, हत्या और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज किया है. मामले की जांच प्रशिक्षु डिप्टी मनीषा मीणा कर रही हैं. हालांकि, मामले में आधिकारिक तौर पर पुलिस ने कोई पुष्टि नहीं की है. पुलिस का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है.

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...