7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यगुजरात: स्कूल में हिंदू बच्चों को भी पढ़ाई गई नमाज, प्रिंसिपल निलंबित

गुजरात: स्कूल में हिंदू बच्चों को भी पढ़ाई गई नमाज, प्रिंसिपल निलंबित

Published on

नई दिल्ली

गुजरात के कच्छ जिले में स्थित मुंद्रा के एक निजी स्कूल में छात्रों का नमाज पढ़ते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें स्कूल के छात्र नमाज पढ़ रहे हैं और सभी छात्र टोपी पहने हुए हैं। इस दौरान हिंदू छात्रों को भी मुस्लिम छात्रों के साथ नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है। इसी को लेकर विवाद शुरू हो गया और हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया। जैसे ही इस घटना का वीडियो सामने आया, उसके बाद डिस्ट्रिक्ट प्राइमरी एजुकेशन ऑफिसर संजय परमार ने इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि हिंदू छात्रों को टोपी पहनकर नमाज पढ़ने के लिए कहना काफी हीन कृत्य है।

यह घटना मुंद्रा के मंगरा गांव की है, जहां पर पब्लिक स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एंड वैल्यू एजुकेशन की प्रिंसिपल प्रीति वासवानी को इस घटना के लिए स्कूल प्रशासन ने निलंबित कर दिया है। घटना बकरीद के दिन की है, जहां पर छात्र नमाज पढ़ रहे थे। वायरल वीडियो में कुछ छात्रों ने टोपी पहन रखी है तो कुछ ने अपने सिर पर रुमाल रखा हुआ है। वीडियो में सभी छात्र नमाज पढ़ते हुए नजर आ रहे हैं और एक दूसरे से गले मिल रहे हैं।

कच्छ के जिला विकास अधिकारी (DDO) ने भुज में पत्रकारों से कहा कि स्कूल के मालिक से संपर्क किया गया और प्रिंसिपल को निलंबित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि वीडियो के बारे में हमें जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार मुंद्रा तालुका में पर्ल स्कूल नामक एक प्राथमिक विद्यालय है। स्कूल में ईद मनाने के वीडियो के बारे में हमें पता चला है मैंने इसे जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी (DPEO) के संज्ञान में लाया, जो प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी भी हैं।

इस बीच कच्छ के जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी संजय परमार ने द इंडियन एक्सप्रेस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे हमें कथित वीडियो के बारे में पता चला और फिर हमने स्कूल के मालिक अब्बासी से प्रिंसिपल को निलंबित करने के लिए कहा। इसके बाद ट्रस्ट ने प्रीति वासवानी को निलंबित कर दिया है और हमें इसकी सूचना दी है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this