7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यराजस्थान: तेज रफ्तार जीप पर मौत बनकर गिरा पेड़, एक की गई...

राजस्थान: तेज रफ्तार जीप पर मौत बनकर गिरा पेड़, एक की गई जान, चार लड़ रहे जिंदगी की जंग

Published on

चूरू,

राजस्थान के चूरू में तेज रफ्तार जीप पर एक पेड़ मौत बनकर गिर पड़ा. गाड़ी पर पेड़ गिरने से एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं.घटना दूधवाखारा की है जहां ये हादसा हुआ है. पीपल का पेड़ गिरने से जीप में सवार एक व्यापारी की मौके पर ही मौत हो गई वहीं जीप पर सवार अन्य चार लोग घायल हो गए. सभी घायलों को दूधवाखारा के पीएचसी में भर्ती करवाया गया है जहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को डीबी अस्पताल में रेफर कर दिया.

जानकारी के अनुसार दूधवाखारा रेलवे स्टेशन से सवारियां लेकर जीप चालक सुखराम दूधवाखारा गांव जा रहा था, इसी दौरान सड़क पार करते समय पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी टूटकर जीप पर आ गिरी. इससे जीप में सवार 53 साल के व्यापारी इशाक की मौके पर ही मौत हो गई.
सम्बंधित ख़बरें

वहीं जीप में सवार राजेंद्र कुमार, हसन और चालक सुखराम घायल हो गए. मौके पर पहुंची भीड़ ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ की टहनी को हटाकर जीप सवारों को बाहर निकाला. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को गांव की पीएचसी में भर्ती कराया. यहां डॉक्टरों ने दो लोगों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें चूरू के डीबी अस्पताल में रेफर कर दिया. दूधवाखारा पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया है. इस मामले में अभी कोई केस दर्ज नहीं किया गया है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this