11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयस्वीडन पर होगा मुसलमानों का कब्जा, कुरान जलाने वालों को मिलेगी मौत......

स्वीडन पर होगा मुसलमानों का कब्जा, कुरान जलाने वालों को मिलेगी मौत… मौलाना की हिम्मत तो देखिए!

Published on

स्टॉकहोम

स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम की एक मस्जिद के सामने पवित्र कुरान जलाने का मामला लगातार बढ़ता जा रहा है। इस घटना के बाद इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) आगबबूला है। वहीं बांग्लादेश के एक मौलाना का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह स्वीडन को एक इस्लामिक देश बनाने और कुरान जलाने वालों को मारने की बात कह रहे हैं। लगातार बढ़ रहे दबाव के बाद अब स्वीडन ने भी इसे इस्लामोफोबिया से जुड़ी घटना बताया है। स्वीडन ने कहा है कि कुरान जलाने की घटना स्वीडिश सरकार का स्टैंड नहीं है। OIC ने इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाने को कहा था।

स्वीडन की घटना पर बांग्लादेश के तहरीक-ए खतमे-नबुवत संगठन के अध्यक्ष डॉ. अनायेतुल्लाह अब्बासी ने धमकी भरा बयान दिया है। इस बायन में वह स्वीडन को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की बात कहते हैं। वीडियो बांग्ला भाषा में है, लेकिन इसके अनुवाद के मुताबिक अब्बासी ने कहा, ‘एक दिन ऐसा आएगा जब कुरान और इस्लाम को मानने वाले स्वीडन की जमीन पर कब्जा कर लेंगे। कुरान की बेइज्जती करने वालों को शरिया कानून के तहत मौत की सजा दी जाएगी।’

‘मुस्लिम देशों को नहीं रहना चाहिए UN का हिस्सा’
अब्बासी ने भीड़ को संबोधित करते हुए संयुक्त राष्ट्र को भी निशाने पर लिया। इसमें उन्होंने कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र इस मामले में अपने प्रतिनिधि को तलब क्यों नहीं करता। हमारे 57 मुस्लिम देशों को इस क्रिश्चियन क्लब (UN) का बहिष्कार करना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के जरिए कभी भी मानवाधिकार लागू नहीं हो सकता।’ उन्होंने आगे धमकी देते हुए कहा, ‘डेनमार्क में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ लिखने वाले अखबार के एडिटर की हत्या की गई थी। अगर स्वीडिश सरकार जरूरी कदम नहीं उठाती तो चरमपंथी इनका भी फैसला करेंगे।’

मुस्लिम देश आगबबूला
बकरीद के मौके पर स्वीडन में पवित्र कुरान जलाने की घटना से मुस्लिम देश आगबबूला हैं। 57 देशों के संगठन OIC ने स्वीडन से कहा था कि कुरान जलाने की ऐसी घटना न हो इसके लिए कड़े कानून बनाए जाएं। ईरान ने इस घटना के बाद स्वीडन में अपना राजदूत तैनात करने से मना कर दिया। भारत में भी इस घटना के बाद प्रदर्शन किया गया। वहीं पाकिस्तान के राजनीतिक दलों और धार्मिक संगठनों ने अलग-अलग शहरों में प्रदर्शन किया। तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान के प्रदर्शन के दौरान तलवारें भी लहराई गईं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

ईरान के नए सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई

तेहरान। ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई को...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत का दावा, ईरानी मीडिया ने दी जानकारी

ईरानी मीडिया तस्नीम और फार्स समाचार एजेंसियों ने दावा किया है कि ईरान के...