11.5 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य'नीतीश कुमार नाक भी रगड़ लें लेकिन…', सुशील मोदी बोले- अमित शाह...

‘नीतीश कुमार नाक भी रगड़ लें लेकिन…’, सुशील मोदी बोले- अमित शाह का इस मामले में क्लीयर स्टैंड

Published on

पटना

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बीजेपी में वापसी के सवाल पर बीजेपी सांसद और पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। सुशील मोदी ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुरुआत में ही साफ कर दिया कि हम किसी भी कीमत पर नीतीश कुमार को स्वीकार नहीं करेंगे।भले ही नीतीश कुमार बीजेपी की चौखट पर नाक रगड़ें। हम उन्हें स्वीकार नहीं करेंगे। बीजेपी अब उनका बोझ नहीं उठा सकती है।

वहीं विपक्षी एकता की कवायद के बीच बिहार में अब तक जेडीयू में टूट होती रही है। करीब दर्जन भर नेता जेडीयू छोड़ कर जा चुके हैं। इस बीच विपक्षी एकता को सबसे बड़ा झटका महाराष्ट्र में लगा है। एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार के भतीजे अजित पवार ने पार्टी तोड़ दी है। एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार में उन्हें डिप्टी सीएम भी बना गया है। अजित पवार ने दावा किया है कि एनसीपी के 40 विधायक उनके साथ हैं।

बता दें, पटना में 23 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की मेजबानी में विपक्षी दलों के बीच बैठक हुई थी। जिसमें 15 विपक्षी पार्टियों ने हिस्सा लिया था। इस बैठक का उद्देश्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार के खिलाफ लोकसभा चुनाव से पहले दमदार विपक्ष तैयार करना था।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए बीजेपी के लिए विपक्ष के कद्दावर नेताओं का एक मंच पर आना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इस बैठक में नीतीश कुमार और लालू यादव के अलावा मल्लिकार्जुन खरगे, हेमंत सोरेन, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल, फारुख अब्दुल्ला, महबूबा मुफ्ती और उद्धव ठाकरे जैसे कई कद्दावर नेताओं शामिल हुए थे।

बैठक के बाद नेताओं के सकारात्मक बयान से ये भी साफ समझा जा सकता है कि नीतीश कुमार ने जिस विपक्षी एकता के मिशन का बीड़ा उठाया था वह 100 फीसदी कामयाब रहा। बैठक में सभी विपक्षी दलों ने ‘बीजेपी हटाओ’ मुहिम को गंभीरता से लिया। ऐसा लगता है कि इस बैठक के बाद विपक्षी दलों के बीच यह स्पष्टता आ चुकी है कि साल 2024 में बीजेपी के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारने में ही समझदारी है।

बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को होगी विपक्ष की दूसरी बैठक
वहीं अब विपक्ष की दूसरी बैठक 17 और 18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में होगी। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पटना में बेहद सफल सर्व-विपक्ष बैठक के बाद, हम 17 और 18 जुलाई, 2023 को बेंगलुरु में अगली बैठक करेंगे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि हम फासीवादी और अलोकतांत्रिक ताकतों को हराने और देश को आगे ले जाने के लिए एक साहसिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करने के अपने अटूट संकल्प पर कायम हैं।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...