7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमंदिर में पढ़ी गई कुरान, मुस्लिम जोड़े ने काजी की मौजूदगी में...

मंदिर में पढ़ी गई कुरान, मुस्लिम जोड़े ने काजी की मौजूदगी में कबूल किया निकाह

Published on

अहमदाबाद

गुजरात के जूनागढ़ में पिछले दिनों दरगाह विवाद में हिंसा के बाद अब कौमी एकता मजबूत करने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम कपल का मंदिर में निकाह हुआ। इस मौके पर काजी भी मौजूद रहे। उन्होंने पूरे निकाह को संपन्न कराया। मंदिर में अंदर मुस्लिम कपल के शादी करने इस्लामिक रीति-रिवाज से शादी की। जूनागढ़ में यह शादी ऐसे वक्त पर हुई है जब शहर में मजेवाड़ी गेट के पास स्थित गेबन शाह पीर की दरगाह का मामला गरमाया हुआ है। पिछले दिनों यहां पर हिंसा भी हुई थी।

अब्दुल-हिना के बीच निकाह
जूनागढ़ के मुस्लिम कपल का यह निकाह अखंड रामनाम संकीर्तन मंदिर में हुआ। मंदिर में निकाह के मौके पर मुस्लिम और हिंदु समाज के भी अग्रणी लोग मौजूद रहे। इस मंदिर में 24 घंटे रामधुन बजती है। अभी तक इस मंदिर में शादियां हो चुकी है, लेकिन मुस्लिम कपल का पहली बार निकाह हुआ। मंदिर में गोंडल में रहने वाले अब्दुल कादिर कुरैशी ने हीना के साथ मंदिर में इस्लाम की रीति के हिसाब निकाह कबूल किया और नई जिंदगी की शुरुआत की। तो वहीं सामाजिक कार्यों में सक्रिय जूनागढ़ के सत्यम सेवा युवक मंडल की तरफ से दो धर्मों की करीब 1800 शादियां करवाई जा चुकी हैं।

शादी के बाद दिए तोहफे
सत्यम सेवा युवक मंडल के अध्यक्ष मनसुख भाई वाजा ने इस मौके पर कहा कि सांप्रदायिक एकता और हिंदू-मुस्लिम समुदाय के बीच भाईचारे बढ़ाने के लिए मुस्लिम कपल का निकाह अखंड रामनाम संकीर्तन मंदिर में संपन्न हुआ। , इस अवसर पर हिंदू और मुस्लिम जाति के नेताओं ने भाग लिया। मंदिर में शादी कराने वाले मौलाना मो. जावेद ने कहा कि देश में शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए और लोगों को यह सीख मिले कि हिंदू और मुस्लिम एक हैं। इसका उदाहरण देने के लिए आज मंदिर में निकाह कराया गया। नव दंपति को तोहफे के तौर कुछ चीजें भी भेंट में दी गईं।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this