मुंबई
महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में छेड़छाड़ की सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिले के पाथर्डी तालुका के तीसगांव में एक युवक ने दिनदहाड़े सड़क पर एक लड़की से छेड़छाड़ की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस दौरान अचरज की बात यह रही कि पूरे घटनाक्रम में लड़की की मदद के लिए कोई शख्स सामने नहीं आया। छेड़छाड़ करने के बाद आरोपी युवक वहां से फरार हो गया। छेड़छाड़ के वीडियो को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने इस युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
अहमदनगर जिल्ह्यातील पाथर्डी तालुक्यातील तिसगाव शहर मध्ये भर रस्त्यात मुलींची छेडछाड केली जात असल्याचा व्हिडिओ वायरल होत आहे. भरदिवसा रस्त्यात मुलींना असा त्रास देण्याचा प्रकार गंभीर आणि मुलींच्या सुरक्षितेच्या दृष्टीने चिंताजनक आहे. या व्हिडीओची दखल घेत राज्य महिला आयोगाने पोलिस… pic.twitter.com/DgYgxIYUTp
— Rupali Chakankar (@ChakankarSpeaks) July 3, 2023
महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्विटर पर पुलिस को टैग करते हुए वीडियो पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा है कि अहमदनगर जिले के पाथर्डी तालुका के तीसगांव शहर में सड़क पर लड़कियों से छेड़छाड़ का एक वीडियो वायरल हो रहा है। दिनदहाड़े सड़क पर लड़कियों के साथ इस तरह का उत्पीड़न लड़कियों की सुरक्षा के लिए गंभीर और चिंताजनक है। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए राज्य महिला आयोग ने अहमदनगर के एसपी को तत्काल जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है।
क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां सड़क पर चल रही थीं। तभी एक युवक ने लड़की को पकड़ने की कोशिश की। इस दौरान एक लड़की बचकर भाग जाती है। इस पर लड़का दूसरी लड़की को पकड़ा लेते हैं और छेड़छाड़ करता है। इस पूरी घटना का वहां खड़े एक शख्स ने वीडियो शूट कर लिया। इसके बाद उक्त युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है।
