9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यशिंदे गुट में धीरे-धीरे बढ़ रहा 'आधी रोटी' का दर्द! अजित पवार...

शिंदे गुट में धीरे-धीरे बढ़ रहा ‘आधी रोटी’ का दर्द! अजित पवार की एंट्री से नया ट्विस्ट

Published on

मुंबई

एनसीपी नेता अजित पवार के मंत्रिमंडल में अपने समर्थकों संग शामिल होने से एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है। शिंदे गुट के विधायक संजय शिरसाट के मुताबिक शिंदे- फडणवीस सरकार के पास 170 से ज्यादा विधायकों का संख्या बल था। ऐसे में एनसीपी को सरकार में शामिल करवाने की कोई जरूरत नहीं थी। हालांकि, राजनीति में कई बार कई समीकरण बैठाये जाते हैं। वहीं शिंदे गुट के दूसरे विधायक भरत गोगावले ने कहा है कि अजित पवार गुट के शामिल होने से अब आधी रोटी खानी पड़ेगी। गोगावले ने कहा कि यह बात सच है कि बीजेपी के इस कदम से नाराजगी और निराशा होगी। लेकिन अब नाराज होकर क्या होगा। इससे बेहतर होगा कि हम आगे बढ़ें और अपने काम पर ध्यान दें। संजय शिरसाट ने कहा कि आगामी रविवार तक तक और मंत्रिमंडल विस्तार किया जायेगा। जिसमें हमारे लोगों को भी मंत्री पद मिल सकता है।

शिरसाट ने कहा कि हमारे साथ आये हुए विधायक यह पूछ रहे हैं कि आखिर अजित पवार को सरकार में शामिल क्यों किया गया। आखिर इसकी जरूरत क्या थी? सरकार पर कोई संकट नहीं था बावजूद इसके भी अजित पवार को और उनकी टीम को सरकार में लिया गया। शिरसाट का कहना है कि हमारे विधायकों के मन में यह सवाल भी है कि आखिर तीन पार्टियों का मंत्रीमंडल किस तरह से काम करेगा। सवाल यह भी है कि एनसीपी के इतने नेता मंत्री क्यों बनाये गए?

मेरी फोटो इस्तेमाल न करें
शरद पवार ने कहा है कि जिन लोगों ने मुझसे बगावत की है उन्हें मेरी तस्वीर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बावजूद इसके एमईटी कॉलेज बांद्रा के प्रांगण में हो रही अजित पवार की बैठक में शरद पवार की एक बड़ी से तस्वीर को लगाया गया है। सवाल पूछने पर अजित गुट के नेताओं का कहना है कि शरद पवार हमारे गुरु हैं। इसलिए उनकी फोटो लगाई है। शरद पवार अगर हम लोगों को बुलाएँगे तो उनके पास जायेंगे और बताएँगे कि हमने बगावत क्यों की।

शरद पवार से मिले कांग्रेस नेता
अजित पवार की बगावत से उत्पन्न संकट के बीच कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। कांग्रेस ने कहा कि संकट के बावजूद महाविकास अघाड़ी महाराष्ट्र में राज्यव्यापी यात्रा शुरू करेगी। इसका मकसद कार्यकर्ताओं को शिवसेना-BJP सरकार के खिलाफ एकजुट करना है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और कार्यकारी अध्यक्ष नसीम खान वाई. बी. चव्हाण केंद्र में शरद पवार से मुलाकात करने गए। पटोले ने पवार से मुलाकात के बाद कहा, ‘जिस तरह से बीजेपी ने एनसीपी के विधायक दल को तोड़ने की साजिश रची उसकी कांग्रेस निंदा करती है। एमवीए एकजुट है और बीजेपी को हराएगी।’

एकनाथ शिंदे के मंत्री दीपक केसरकर बोले- हम लोग नाराज नहीं हैं
कांग्रेस विधायक दल के नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि मौजूदा संकट से एमवीए और मजबूत होकर उभरेगी क्योंकि जनता हमारे साथ है। शरद पवार वरिष्ठ नेता हैं और हम सभी उनका मागदर्शन लेते हैं।’ नसीम खान ने कहा कि एकनाथ शिंदे- बीजेपी सरकार के खिलाफ कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए गठबंधन जल्द राज्यव्यापी यात्रा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पवार के साथ एकजुटता प्रकट की और साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया। शरद पवार आठ जून को नासिक जाएंगे।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...