9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यबरेली की PCS अफसर ज्‍योति मौर्या फिर सुखिर्यों में, जानिए भीम आर्मी...

बरेली की PCS अफसर ज्‍योति मौर्या फिर सुखिर्यों में, जानिए भीम आर्मी क्‍यों विरोध में उतर आई

Published on

बरेली

यूपी के बरेली में तैनात पीसीएस अफसर ज्‍योति मौर्या पिछले कई दिनों से सुर्खियों में हैं। दरअसल, उनके पति आलोक मौर्या ने आरोप लगाया है कि ज्‍योति अपने प्रेमी होमगार्ड कमांडेंट के साथ मिलकर उनकी हत्‍या की साजिश रच रही हैं। आलोक ने इस संबंध में प्रयागराज के धूमनगंज थाने में शिकायत भी दर्ज कराई है। वहीं, ज्‍योति मौर्या ने अपने पति के खिलाफ दहेज उत्‍पीड़न का मुकदमा करवाया है। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ज्‍योति मौर्या अपने पति के खिलाफ जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग कर रही हैं। इस वीडियो में एक महिला फर्श पर बैठी नजर आ रही है जिसका चेहरा ब्‍लर है। ज्‍योति मौर्या ने इस वीडियो को फेक बताया है। दूसरी तरफ, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने यह वीडियो ज्‍योति मौर्या का बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद बरेली में भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ज्‍योति मौर्या का विरोध जताया है। उनका कहना है कि ज्‍योति एक जिम्‍मेदार पद पर हैं इसके बावजूद उन्‍होंने वाल्‍मीकि समाज के खिलाफ जातिसूचक शब्‍दों का प्रयोग किया है। पुलिस को उनके खिलाफ उचित कार्रवाई करनी चाहिए। इस वीडियो में दिख रही महिला युवक से गाली गलौच कर रही है। हालांकि अभी तक वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं हो पाई है।

ज्‍योति ने 2015 में पास की थी पीसीएस परीक्षा
आपको बता दें कि ज्‍योति मौर्या के पति आलोक मौर्य पंचायती राज विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उन्‍होंने बताया था कि 2019 में उनकी और ज्‍योति की शादी हुई। 2015 में जुड़वां बेटियां पैदा हुईं। इसी साल ज्‍योति का पीसीएस परीक्षा में सेलेक्‍शन हुआ। 2020 तक सब सही चल रहा था। इस साल ज्‍योति गाजियाबाद में तैनात होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के संपर्क में आईं। दोनों मिलकर उन्‍हें रास्‍ते से हटाने की साजिश रच रहे हैं। ज्‍योति मौर्या इस समय बरेली के शुगर मिल में जीएम पद पर तैनात हैं।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this