9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'… अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल की कीमत 15 रुपये लीटर होगी',...

‘… अगर ऐसा हुआ तो पेट्रोल की कीमत 15 रुपये लीटर होगी’, राजस्थान में किसानों को गारंटी दे आए नितिन गडकरी

Published on

नई दिल्ली

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में एक जनसभा की है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश का किसान सिर्फ अन्नदाता नहीं बल्कि ऊर्जादाता भी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की यह जनसभा आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव को देखते हुए भी काफी अहम मानी जा रही है।

नितिन गडकरी ने कहा कि देश की जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार को सत्ता में लाने का मूड बना चुकी है। इस दौरान मंच पर प्रदेश भाजपा के कई वरिष्ठ नेता, सांसद और विधायक भी मौजूद थे।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम एक ऐसे प्लान पर काम कर रहे हैं जिससे पेट्रोल की कीमत सिर्फ 15 रुपए रह जाएगी और किसानों को खासा फायदा होगा।

पेट्रोल को लेकर क्या बोले नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि देश में एक बार फिर भाजपा की सरकार आने वाली है। उन्होने कहा, “हमारी सरकार की मानसिकता है कि किसान न केवल अन्नदाता बनें बल्कि ऊर्जादाता भी बनें”, उन्होने कहा कि सब गाड़िया किसानों द्वारा तैयार किये इथेनॉल पर चलेगी। 60 प्रातिशत इथेनॉल, 40 प्रातिशत बिजली और फिर उसका एवरेज पकड़ा जाएगा तो 15 रुपए लीटर पेट्रोल का भाव होगा। उन्होने कहा कि यह 16 लाख करोड़ का इंपोर्ट है और यह पैसा किसानों के पास जाएगा।

‘मैं आपकी उम्मीदें पूरी करूंगा’
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि राजस्थान ने केंद्र में भाजपा सरकार लाने में काफी बड़ा योगदान दिया है। उन्होने मंच पर बैठे तीन सांसद सीपी जोशी, कनक मल कटारा और दिया कुमारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह काफी उम्मीदें लेकर मेरे पास आते हैं।मैं आपकी हर उम्मीद को पूरा करने का प्रयास करूंगा। केंद्रीय मंत्री ने युवाओं को बेहतर रोजगार से लेकर राजस्थान में कई योजनाओं को लागू करने की बात कही। नितिन गडकरी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 60 सालों में कांग्रेस के रहते देश ने गरीबी झेली है।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this