11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र: अजित पवार के आने से शिवसेना और बीजेपी में उथल-पुथल, मंत्री...

महाराष्ट्र: अजित पवार के आने से शिवसेना और बीजेपी में उथल-पुथल, मंत्री पद के दावेदार विधायक नाराज

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल में अजित पवार के नेतृत्व वाले एनसीपी गुट के शामिल होने से बीजेपी और शिवसेना (शिंदे गुट) में हलचल तेज है। दरअसल दोनों दलों के मंत्री पद के दावेदारों की संभावनाएं धूमिल हो गई हैं और उनमें से कुछ नाराज हैं। शिवसेना सांसद गजानन कीर्तिकर ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे इस भावना से अवगत हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है और लोकसभा की 48 सीटों वाला महाराष्ट्र, बीजेपी के लिए इस संख्या को बढ़ाने के लिहाज से एक महत्वपूर्ण राज्य है।

एनसीपी के साथ आने से महाराष्ट्र से 40-42 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। मुंबई उत्तर पश्चिम के सांसद ने कहा कि लोकसभा (चुनाव) जीतने के बाद विधानसभा (चुनाव) आसानी से जीती जा सकती है।

‘शिंदे को जानकारी है’
कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री शिंदे के साथ जाने वाले कीर्तिकर ने बताया, ‘एनसीपी के सरकार में शामिल होने के बाद बीजेपी और शिवसेना से मंत्री पद के दावेदारों की गुंजाइश कम हो गई है। इससे कुछ विधायक नाराज हैं। मुख्यमंत्री को इसकी जानकारी है।’

कैबिनेट में 14 पद खाली
एनसीपी के वरिष्ठ नेता अजित पवार ने रविवार को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। इस घटनाक्रम ने शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी को विभाजित कर दिया। अजित पवार खेमे से नौ मंत्रियों के शामिल होने से शिंदे-फडणवीस मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या 29 हो गई है। अब मंत्रिमंडल में 14 पद रिक्त हैं। पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे के देवेंद्र फडणवीस के साथ सरकार की कमान संभालने के बाद यह राज्य मंत्रिपरिषद का दूसरा विस्तार था

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...