11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयखालिस्‍तानी धमकी पर जयशंकर गलत, हिंसा को गंभीरता से लिया... जस्टिन ट्रूडो

खालिस्‍तानी धमकी पर जयशंकर गलत, हिंसा को गंभीरता से लिया… जस्टिन ट्रूडो

Published on

ओटावा

कनाडा में खालिस्‍तान के बढ़ते प्रभाव को देश के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पूरी तरह से नकार दिया है। ट्रूडो ने एक बयान दिया है जिसमें साफ नजर आ रहा है कि वह इस मसले पर अपना बचाव कर रहे हैं। पिछले दिनों कनाडा में भारतीय दूतावास के बाहर कुछ पोस्‍टर लगे थे जिन पर भारतीय राजनयिकों की फोटो थीं। इन फोटो में इन राजनयिकों को निशाना बनाने की बात कही गई थी। साथ ही आठ जुलाई को ओटावा, वैंकुवर और टोरंटो में खालिस्‍तानियों ने एक मार्च निकालने का भी ऐलान किया है। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के बयान पर ट्रूडो की यह प्रतिक्रिया आई है।

ट्रूडो ने किया अपना बचाव
पिछले दिनों कनाडा में भारत की पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्‍या का जश्‍न मनाते हुए एक झांकी निकाली गई थी। ट्रूडो से इसी से जुड़ा सवाल पूछा गया था। यह सवाल कुछ इस तरह से था, ‘भारत सरकार का कहना है कि आप सिख चरमपंथ पर नरम रुख अपना रहे हैं क्योंकि आप उस समुदाय के वोटों पर भरोसा करते हैं?’ इस पर ट्रूडो ने जवाब दिया, ‘भारत सरकार गलत हैं। कनाडा ने हमेशा हिंसा और हिंसा की धमकियों को बेहद गंभीरता से लिया है। हमने हमेशा आतंकवाद के खिलाफ गंभीर कार्रवाई की है और हम हमेशा करेंगे।’

ट्रूडो बोले-हमारा देश विविधता पूर्ण
ट्रूडो ने आगे कहा, ‘हमारा देश बेहद विविधतापूर्ण है और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हमारे पास है। लेकिन हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि हम हिंसा और उग्रवाद के सभी रूपों का मुकाबला कर सकें।’ कनाडा, अमेरिका, ऑस्‍ट्रेलिया और यूके में बढ़ती खालिस्‍तानी गतिविधियों पर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में एक बयान दिया था। उन्‍होंने कहा था कि ‘कट्टरपंथी, चरमपंथी’ खालिस्तानी विचारधारा भारत या उसके सहयोगी देशों के लिए अच्छी नहीं है। इस पर कनाडा की तरफ से भी भारत को राजनयिकों की सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया था। देश की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने इस पर बयान भी जारी किया था।

खालिस्‍तान के समर्थक ट्रूडो
ट्रूडो को उस पीएम के तौर पर देखा जाता है जो अक्‍सर खालिस्‍तान के प्रति नरम रवैया रखते हैं। साल 2018 में जब वह भारत आए थे तो उनके दौरे पर भी बड़ा बवाल हुआ था। वह ट्रूडो का पहला दौरा था और उनके साथ खालिस्‍तानी आतंकी जसपाल अटवाल भी आने वाले थे। लेकिन आखिरी मौके पर भारत की आपत्ति की वजह से उनका आमंत्रण सरकार की तरफ से कैंसिल किया गया। लेकिन अटवाल की फोटोग्राफ ट्रूडो की पत्‍नी सोफी के साथ सामने आईं और उन्‍हें जबरदस्‍त आलोचना का शिकार होना पड़ा था।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...