8.6 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedबेटी एक्ट्रेस और मां का ये हाल... रुला देगी सिंगर पूर्णिमा देवी...

बेटी एक्ट्रेस और मां का ये हाल… रुला देगी सिंगर पूर्णिमा देवी की कहानी

Published on

पटना के कालीघाट स्थित काली मंदिर में भजन गाने वाली पूर्णिमा देवी इन दिनों चर्चा में हैं. इसकी वजह उनकी दर्द भरी दास्तां है, जिसको सुनकर किसी की भी रूह कांप उठेगी. पति उत्तर प्रदेश में डॉक्टर थे. बेटी टीवी एक्ट्रेस है और मुंबई में रहती है. मगर, पूर्णिमा इन दिनों कालीघाट पर लाचार पड़ी हुई हैं.

पूर्णिमा देवी की उम्र करीब 90 साल है. वो ठीक से चल भी नहीं सकतीं. यही वजह है कि मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ी रहती हैं. यहां आने वाले भक्त उनकी कुछ मदद कर देते हैं. इससे ही उनकी जिंदगी बसर हो रही है. कभी अपनी आवाज के जादू से लोगों का मन मोहने के साथ ही खूब पैसा कमाने वाली पूर्णिमा आज पाई-पाई के लिए मोहताज हैं.

‘वो 15 साल से मुझसे नहीं मिली है’
पूर्णिमा देवी कहती हैं, “मैं पिछले 13 साल से इसी मंदीर में भजन गाती हूं. मेरे पति उत्तर प्रदेश के एक शहर में डॉक्टर थे. साल 1984 में उनकी हत्या कर दी गई थी. उधर, बेटी मुंबई चली गई. वो 15 साल से मुझसे नहीं मिली है. बेटा दिमागी रूप से कमजोर है. मैं यहीं अपना जीवन काट रही हूं”.

‘उनकी गिनती बड़ी लोक गायिकाओं में थी’
मंदिर के पास दुकान लगाने वाले राज किशोर कहते हैं, एक समय था जब पूर्णिमा जी की गिनती बड़ी लोक गायिकाओं में होती थी. सरकार के कई कार्यक्रमों में गाना गाती थीं और हम लोग डांस करते थे. मगर, पिछले 13 साल से वो मंदिर परिसर में रह रही हैं. पिछले कई महीने से उनकी तबियत खराब है. उनको चलने में भी दिक्कत है. इसलिए सीढ़ियों पर ही पड़ी रहती हैं.

‘वो कभी इनसे मिलने भी नहीं आती’
मंदीर के पुजारी पंडित हरीकृष्ण झा ने बताया कि पूर्णिमा मंदिर में भजन गाया करती थीं. अब तबीयत ज्यादा खराब होने की वजह से वो गाना नहीं गा पाती हैं. हम लोग को जो जानकारी है उसके अनुसार, इनके पति यूपी के किसी शहर में डॉक्टर हुआ करते थे.

मगर, उनकी हत्या कर दी गई थी. उसके बाद इनकी दिमागी हालत खराब हो गई और परिवार को त्याग दिया. बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं है. बेटी एक्ट्रेस है और मुंबई में किसी डायरेक्टर से शादी कर ली है. वो कभी इनसे मिलने भी नहीं आती.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...