10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालचलती कार में युवक को पीटा, तलवे चटवाए, ग्वालियर में सीधी पेशाब...

चलती कार में युवक को पीटा, तलवे चटवाए, ग्वालियर में सीधी पेशाब कांड जैसी घटना

Published on

ग्वालियर

ग्वालियर में सीधी के पेशाब कांड जैसी घटना हुई है। यहां एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चलती कार में एक युवक को जमकर पीटा जा रहा है। उसके चेहरे पर चप्पलें मारी जा रही हैं। युवक से मारपीट कर रहा शख्स खुद को पीड़ित से बाप कहलवा रहा है। अपने तलवे भी चटवा रहा है।फिलहाल ये पता नहीं चल पाया है कि वीडियो कब का है। वीडियो शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर सामने आया। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

वीडियो में ये नजर आ रहा…
वीडियो में एक कार सड़क पर फर्राटे से दौड़ती नजर आ रही है। कार में 4 से 5 लोग बैठे हैं। तेज आवाज में गाना बज रहा। कार सवार एक शख्स युवक को बेरहमी से पीट रहा है। उसे गालियां दे रहा है। उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ चप्पलें चला रहा है। युवक को पीट रहा शख्स उससे तलवे चाटने को कहता है। साथ ही खुद को बाप कहलवाते दिख रहा है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित ग्वालियर की डबरा तहसील का रहने वाला है। घटना ग्वालियर-डबरा हाईवे की बताई जा रही है। इस घटना के दो वीडियो सामने आए है। एक वीडियो 36 सेकंड का, तो दूसरा 42 सेकंड का है। युवक को पीट रहा शख्स खुद को गोलू गुर्जर बताते हुए कहता है कि गोलू गुर्जर कौन है? तेरा बाप। वह पीड़ित से अपने पैर भी दबवा रहा है। इसमें एक और आरोपी तेजेन्द्र का नाम भी सामने आता है।

कलेक्ट्रेट के पास से किया किडनैप
बताया जा रहा है कि पीड़ित युवक का कुछ दिन पहले डबरा में गोलू गुर्जर के भाई से झगड़ा हुआ था। उसके बाद वह बानमोर में जाकर काम करने लगा था। आरोपियों ने ग्वालियर में कलेक्ट्रेट के पास किसी परिचित से कॉल कर पीड़ित को बुलवाया। यहां से बोलेरो में अपहरण कर ले गए। फिर उसके साथ मारपीट की।वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अफसरों का कहना है कि जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Latest articles

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित: तीनों बेटियां बनीं स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री मान करेंगे सम्मानित

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं के ऐतिहासिक...

नफरत का बीज पंजाब की उपजाऊ धरती पर कभी नहीं उग सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान

बटाला। संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

More like this

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...