10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
HomeभोपालMP: सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने कर दी अजीब मांग, दशमत...

MP: सीधी पेशाब कांड के पीड़ित ने कर दी अजीब मांग, दशमत की दरियादिली या डर?

Published on

सीधी,

मध्य प्रदेश के सीधी में हुए पेशाब कांड पर जारी सियासत के बीच पीड़ित दशमत रावत ने अजीब मांग कर दी है। दशमत ने कहा है कि इस कांड के आरोपी प्रवेश शुक्ला को अब रिहा कर देना चाहिए। उसकी इस मांग ने प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार को पसोपेश में डाल दिया है। विपक्षी कांग्रेस पार्टी पहले ही आरोपी का बीजेपी से जुड़ाव बताकर सरकार पर निशाना साध रही है। दशमत की मांग मानकर प्रवेश शुक्ला को रिहा करने से कांग्रेस को हमला करने का एक और मौका मिल सकता है।

दशमत रावत ने शनिवार को कहा कि जो हुआ, सो हुआ। प्रवेश शुक्ला मेरे ही गांव का है। उसने अपन गलती महसूस की है। मेरी सरकार से मांग है कि उसे अब रिहा कर देना चाहिए। माना जा रहा है कि समाजिक दवाब के कारण दशमत ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को रिहा करने की मांग की है। प्रवेश शुक्ला के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के अलावा राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है। प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है। वह फिलहाल जेल में है।

शिवराज सरकार के साथ समस्या यह है कि चुनावी साल में कांग्रेस इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश कर रही है। पार्टी इसे बीजेपी के आदिवासी-विरोधी रवैये के रूप में प्रचारित कर रही है। आरोपी के बीजेपी से कथित जुड़ाव के चलते सरकार पहले से ही बैकफुट पर है। उसके खिलाफ कार्रवाई में थोड़ा ढीलापन भी कांग्रेस के आरोपों को मजबूती दे सकता है।

बीजेपी की चिंता का कारण यह है कि एमपी में सत्ता की चाबी आदिवासियों के हाथों में ही होती है। आदिवासी समुदाय जिसके पक्ष में वोट करता है, सत्ता उसे ही मिलती है। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को आदिवासियों के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ा था। बीते तीन साल से पार्टी आदिवासियों को अपने पाले में करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अब जबकि चुनाव करीब चार महीने दूर हैं, वह कोई जोखिम नहीं लेना चाहती। दशमत की मांग इसलिए शिवराज सरकार के लिए गले की हड्डी साबित हो सकता है।

‘गांव के पंडित हैं, इसलिए छोड़ दें’
सीधी में पेशाब कांड के पीड़ित दशमत रावत ने आरोपी प्रवेश शुक्ला को छोड़ने की गुहार लगाई है. पीड़ित ने कहा, ‘इससे आगे हम नहीं चाहते हैं. हमारी मांग यही है जो गलती हो गई वो गई, अब उसे छोड़ दिया जाए. प्रवेश शुक्ला को अब छोड़ दिया जाए, जो गलती हो गई वो हो गई, उन्हें अपनी गलती का पछतावा है. उसको वो हमारे गांव के पंडित हैं, इसलिए हमारी मांग है कि उन्हें अब छोड़ दिया जाए. पीड़ित ने कहा कि मुख्यमंत्री ने आर्थिक सहायता सब दे दिया है, लेकिन अब हमारी एक ही मांग है कि प्रवेश शुक्ला को छोड़ दिया जाए.’

सीएम शिवराज ने मांगी माफी
आपको बता दें कि दशमत रावत के साथ हुई अमानवीय वारदात पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने माफी मांगी थी. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित सीएम हाउस में उनके पैर धोकर, उनका सम्मान किया था. दशमत रावत को आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई गई थी. वहीं, आरोपी प्रवेश शुक्ला पर भी कड़ी कार्रवाई की गई.

Latest articles

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

पीएसईबी 12वीं का रिजल्ट घोषित: तीनों बेटियां बनीं स्टेट टॉपर, मुख्यमंत्री मान करेंगे सम्मानित

पंजाब। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 12वीं के परीक्षा परिणामों में छात्राओं के ऐतिहासिक...

नफरत का बीज पंजाब की उपजाऊ धरती पर कभी नहीं उग सकता : मुख्यमंत्री भगवंत मान

बटाला। संत त्रिलोचन दास जी महाराज के 38वें गुरु गद्दी दिवस के उपलक्ष्य में...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

More like this

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...