8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedकरोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, AC चेयर कार से सफर 25%...

करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी, AC चेयर कार से सफर 25% तक हो सकता है सस्ता

Published on

नई दिल्ली

देश के करोड़ों रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। महंगे किराए के चलते अगर आप ट्रेन में एसी वाला टिकट नहीं ले पाते हैं, तो अब ऐसा नहीं होगा। रेलवे ट्रेनों के एसी टिकटों का किराया घटाने जा रही है। रेलवे बोर्ड ने शनिवार को एक आदेश में कहा कि वह एसी चेयर कार वाली ट्रेनों में रियायती किराया योजना शुरू करने के लिए जोनल रेलवे को अधिकार सौंप रहा है। एक सरकारी प्रेस रिलीज में कहा गया, ‘ट्रेनों में सीटों का पूरा उपयोग करने के उद्देश्य से रेल मंत्रालय ने एसी सिटिंग वाली ट्रेनों में रियायती किराया योजना शुरू करने के लिए जोनल रेलवे को अधिकार देने का फैसला लिया है।’ किराए में यात्रियों की संख्या के आधार पर 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी।

इन ट्रेनों में मिलेगा फायदा
रेलवे बोर्ड के आदेश के अनुसार यह स्कीम एसी चेयर कार और सभी एसी सिटिंग वाली ट्रेनों की एग्जीक्यूटिव क्लासेस में लागू होगी। इनमें अनुभूति और विस्टाडोम कोट वाली ट्रेनें भी शामिल हैं। इनके किराए में यात्रियों की संख्या के आधार पर 25 फीसदी तक की कटौती की जाएगी।

25% तक घटेगा किराया
आदेश में आगे कहा गया है, ‘रियायत मूल किराये पर अधिकतम 25 फीसदी तक हो सकती है। आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट सरचार्ज, जीएसटी जैसे अन्य शुल्क अलग से लिए जा सकते हैं। यात्रियों की संख्या के आधार पर किसी भी श्रेणी या सभी श्रेणियों में रियायत दी जा सकती है।’ आदेश में कहा गया कि पिछले 30 दिन के दौरान 50 फीसदी से कम यात्रियों वाली श्रेणियों पर रियायती किराया योजना के लिए विचार किया जा सकता है।

तत्काल प्रभाव से लागू हो व्यवस्था
आदेश में कहा गया कि रियायत व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की जाए। पहले से सीट बुक करा चुके यात्रियों को किराया नहीं लौटाया जाएगा। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि छुट्टियों या त्योहारों के मौसम में चलाई जाने वाली स्पेशल ट्रेनों पर यह योजना लागू नहीं होगी। आदेश में यह भी कहा गया कि किराये में रियायत पर फैसला करते हुए परिवहन के प्रतिस्पर्धी माध्यमों के किराये को ध्यान में रखा जाएगा।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...