21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedमलाइका की प्रेग्नेंसी की बात पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन, दिख गया...

मलाइका की प्रेग्नेंसी की बात पर अर्जुन कपूर का रिएक्शन, दिख गया इनके रिश्ते का सच

Published on

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर बीटाउन के सबसे पॉप्युलर कपल्स में से एक हैं। हालांकि, इन्हें अपने रिश्ते को लेकर शुरुआत से ही कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ता रहा है। इसमें सबसे मुख्य लोगों के नेगेटिव कमेंट्स और बिना-सिर पैर के गॉसिप्स हैं।कभी इनकी उम्र को लेकर मजाक बनाया जाता है, तो भी इनके अलग हो जाने की खबरों को उड़ाया जाता है। ऐसा ही तब भी हुआ था जब एक डिजिटल प्लैटफॉर्म ने कपल के जल्द ही पैरंट्स बनने की रिपोर्ट जारी कर दी थी।ये वो पल था, जब अर्जुन और मलाइका दोनों ही अपना गुस्सा काबू नहीं कर पाए और उन्होंने सोशल मीडिया पर जमकर फटकार लगाई। वैसे इस एक इंसिडेंट ने दोनों के रिश्ते के बारे में भी काफी कुछ बयां कर दिया था।

अर्जुन का करारा जवाब
​अर्जुन कपूर ने इस रिपोर्ट को देखते ही सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट शेयर किया था और ये साफ चेतावनी दी थी कि ‘हमारे निजी जीवन से खिलवाड़ करने की हिम्मत मत करना’।इसके बाद बॉलीवुड बबल को दिए इंटरव्यू में भी उन्होंने इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी। इस दौरान भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।एक्टर ने इस बात पर जोर दिया था कि कुछ भी बस मान लिया और उसे फैला दिया, ऐसा नहीं होना चाहिए, स्टार्स भी इंसान होते हैं। उन्होंने इसके बाद गुजारिश की थी कि ऐसे अहम मुद्दों पर झूठ छापने से अच्छा है कि पहले उनसे बात कर ली जाए।

इसे ही कहते हैं प्रोटेक्टिव होना
अर्जुन अपनी लेडी लव को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। यही वजह है कि जब किसी ने मलाइका के प्रेगनेंट होने जैसी खबर को उड़ाया, तो उन्होंने अपनी इमेज की चिंता किए बगैर सीधे लताड़ लगाई। उनका ऐसा करना साफ दिखाता है कि कोई भी अगर उनकी गर्लफ्रेंड की इमेज से खिलवाड़ करने की कोशिश करेगा, तो वो उसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।

प्यार ही नहीं सम्मान भी है रिश्ते का हिस्सा
एक्टर का इस तरह का रिएक्शन एक और चीज दिखाता है। अर्जुन अपनी गर्लफ्रेंड से सिर्फ प्यार ही नहीं करते हैं, बल्कि वो उनका काफी सम्मान भी करते हैं।​रिश्ते में जब रिस्पेक्ट आ जाती है, तो उसमें कड़वाहट आने की आशंका कम हो जाती है। ऐसा इसलिए क्योंकि कोई भी ऐसा कुछ कहने से बचता है, जो पार्टनर के आत्मसम्मान और भावनाओं को ठेंस पहुंचाए।

मजबूत सपोर्ट सिस्टम
​अर्जुन और मलाइका एक-दूसरे का मजबूत सपोर्ट सिस्टम भी हैं। ये खुलकर एक-दूसरे को चियर करते दिखते हैं और अपने प्यार को सबके सामने जाहिर करने से भी हिचकिचाते नहीं हैं।मुश्किल समय में भी दोनों को हमेशा साथ में स्टैंड लेते देखा जाता है। यही वजह है कि कम समय में भी ये जोड़ा आइडल कपल्स में से एक बन चुका है।

आपने कभी भी अर्जुन को या फिर मलाइका को एक-दूसरे को कंट्रोल करने की कोशिश करते नहीं देखा होगा। ये भले ही रिश्ते में हों, लेकिन दोनों अपनी-अपनी फैमिली एंड फ्रेंड्स के साथ भी क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखाई दे जाते हैं।अक्सर देखा जाता है कि लड़के अपनी जीएफ के ड्रेसिंग स्टाइल को कंट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन मलाइका के केस में तो ये भी नहीं है।अर्जुन अपनी लेडी लव को हर लुक में अप्रिशिएट करते हैं, जो इनके रिश्ते की पॉजिटिविटी को साफ दिखाता है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...