8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedअब नए रंग में दिखेंगी वंदे भारत ट्रेनें, तिरंगे से लिया गया...

अब नए रंग में दिखेंगी वंदे भारत ट्रेनें, तिरंगे से लिया गया है कलर : रेल मंत्री

Published on

नई दिल्ली

रेलवे एक के बाद एक देशभर में वंदे भारत ट्रेनें लॉन्च कर रहा है। इसके साथ ही रेलवे फीडबैक के आधार पर वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव भी कर रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को कहा कि वंदे भारत ट्रेन में 25 नए डेवलपमेंट किये गए हैं। उन्होंने कहा कि रेलवे फीडबैक के आधार पर वंदे भारत ट्रेनों में बदलाव कर रहा है। रेल मंत्री ने कहा कि नए सेफ्टी फीचर एंटी क्लाइम्बर्स पर भी काम किया जा रहा है। खास बात यह है कि वंदे भारत ट्रेन अब अलग रंग  में नजर आ रही है। नई वंदे भारत ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक रंग के कॉम्बिनेशन में नजर आ रही है।

नए रंग में दिख रही वंदे भारत ट्रेन
वंदे भारत ट्रेन अब आपको दूसरे रंगों में भी देखने को मिलेगी। नई वंदे भारत ट्रेन की फोटोज और वीडियो सामने आई है। इसमें वंदे भारत ट्रेन ऑरेंज, व्हाइट और ब्लैक रंग के कॉम्बिनेशन में दिख रही है। अभी तक वंदे भारत ट्रेन ब्लू और व्हाइट कलर में ही देखने को मिली थी।

तिरंगे से लिया गया नया रंग
केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का नया रंग तिरंगे से लिया गया है। इस नई वंदे भारत ट्रेन में ऑरेंज कलर प्रमुखता से उभरकर आ रहा है। साइड से देखने पर ब्लैक और ऑरेंज कलर दिखाई दे रहे हैं। रेल मंत्री ने ट्विटर पर नई वंदे भारत ट्रेनों की फोटोज शेयर की हैं।

​रेल मंत्री ने किया कोच फैक्ट्री का दौरा
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शनिवार को चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) का दौर किया। इस फैक्ट्री में वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण किया जा रहा है। रेल मंत्री के इस दौरे की वीडियो और फोटोज सामने आई हैं। इन्हीं फोटोज से वंदे भारत ट्रेन के नए कलर की जानकारी सामने आई है।

वंदे भारत में हुए 25 नए डेवलपमेंट
अश्विनी वैष्णव ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन में 25 नए डेवलपमेंट किये गए हैं। रेल मंत्री ने कहा, ‘हमें जो भी जमीन पर उतरी वंदे भारत ट्रेन से फीडबैक मिल रहे हैं, उन सभी पर हम काम कर रहे हैं। हमने कई और चीजों पर भी चर्चा की हैं। एक नए सेफ्टी फीचर एंटी क्लाइम्बर्स पर भी काम कर रहे हैं।’

घटेगा वंदे भारत का किराया
रेल मंत्रालय एसी ट्रेन टिकटों का किराया घटाने के लिए रियायती किराया योजना लेकर आया है। इसके तहत वंदे भारत सहित सभी एसी चेयर कार और एसी सिटिंग सुविधाओं वाली ट्रेनों के किराए में कटौती की जाएगी। यात्रियों की संख्या के आधार पर टिकटों की कीमतों में 25 फीसदी तक की कमी की जाएगी। इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...