21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorizedसैलरी में यूपी नंबर वन, जानिए देश में किस शहर के लोगों...

सैलरी में यूपी नंबर वन, जानिए देश में किस शहर के लोगों की है सबसे मोटी तनख्वाह

Published on

नई दिल्ली

देश में औसत सैलरी के मामले में उत्तर प्रदेश पहले नंबर पर है। Statista के डेटा के मुताबिक साल 2022 में उत्तर प्रदेश में एवरेज मंथली सैलरी 20,730 रुपये रही। पश्चिम बंगाल 20,210 रुपये की एवरेज सैलरी के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा। देश का सबसे बड़ा औद्योगिक राज्य एवरेज सैलरी के मामले में तीसरे नंबर पर रहा। राज्य में औसत सैलरी 20,110 रुपये रही। बिहार 19,960 रुपये की एवरेज सैलरी के साथ इस लिस्ट में चौथे नंबर पर रहा। राजस्थान और मध्य प्रदेश 19,740 रुपये की एवरेज सैलरी के साथ इस लिस्ट में संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर रहे। तमिलनाडु (19,600 रुपये) सातवें, आईटी इंडस्ट्री का हब कर्नाटक (19,150 रुपये) आठवें और गुजरात (18,880 रुपये) नौवें नंबर पर रहे।

मिंट की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में सालाना औसत सैलरी 18,91,085 रुपये है। Average Salary Survey में यह बात सामने आई है। 11,570 सैलरी सर्वे के एनालिसिस के आधार पर यह दावा किया गया है। इसके मुताबिक पुरुषों और महिलाओं की सैलरी में बहुत अंतर है। पुरुषों की औसत सैलरी जहां 19,53,055 रुपये है वहीं महिलाओं का औसत वेतन 15,16,296 रुपये है। मैनेजमेंट और बिजनस से जुड़े लोगों की सालाना एवरेज इनकम सबसे ज्यादा 29,50,185 रुपये है। इसके बाद लॉ फील्ड से जुड़े लोगों की सालाना औसत सैलरी 27,02,962 रुपये है। साथ ही एक्सपीरिएंस का भी कमाई में बड़ी भूमिका है। 20 साल से अधिक अनुभव रखने वाले प्रोफेशनल्स की औसत सैलरी 38,15,462 रुपये है।

सोलापुर नंबर वन
जहां तक शहरों की बात है तो Average Salary Survey के मुताबिक महाराष्ट्र का सोलापुर नंबर वन शहर के रूप में उभरा है। इस शहर में सालाना औसत सैलरी 28,10,092 रुपये है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई 21,17,870 रुपये की एवरेज एनुअल सैलरी के साथ दूसरे नंबर पर है। आईटी हब बेंगलुरु में सालाना औसत सैलरी 21,01,388 रुपये है। इस लिस्ट में दिल्ली चौथे नंबर पर है। यहां एवरेज सालाना सैलरी 20,43,703 रुपये है। ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में सालाना औसत सैलरी 19,94,259 रुपये है जबकि जोधपुर में यह 19,44,814 रुपये है। पुणे और श्रीनगर में प्रोफेशनल्स की एवरेज सालाना सैलरी 18,95,370 रुपये है। हैदराबाद में यह 18,62,407 रुपये है।

दुनिया में कौन है नंबर वन
जहां तक दुनिया में एवरेज मंथली सैलरी की बात है तो यूरोपीय देश स्विट्जरलैंड पहले नंबर पर है। World of Statistics के मुताबिक इस देश के लोगों की एवरेज मंथली सैलरी (टैक्स के बाद) 6,187 डॉलर यानी 5,11,142 रुपये है। इस लिस्ट में लक्जमबर्ग दूसरे, सिंगापुर तीसरे और अमेरिका चौथे नंबर पर है। अमेरिका के लोगों की एवरेज सैलरी 4,660 डॉलर यानी 3,84,988 रुपये है। इस लिस्ट में जापान 26वें और चीन 46वें स्थान पर है। चीन के लोगों की एवरेज सैलरी 1001 डॉलर यानी 82,698 रुपये है। भारत इस लिस्ट में 63वें नंबर पर है। देश के लोगों की एवरेज सैलरी 583 डॉलर यानी 48,164 रुपये है।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...