8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedकपड़े ले जाने की जरूरत नहीं... इस एयरलाइन ने यात्रियों के लिए...

कपड़े ले जाने की जरूरत नहीं… इस एयरलाइन ने यात्रियों के लिए शुरू की अनोखी सेवा

Published on

नई दिल्ली,

जापान एयरलाइंस (जेएएल) ने एक नया क्लोदिंग रेंटल प्रोग्राम शुरू किया है. इससे जापान आने वालों को अपने साथ कपड़े लेकर आने की जरूरत ही नहीं होगी. यानी देश पहुंचने पर यात्री यहां से कपड़े किराए पर ले सकते हैं और जपान में जितने दिन वे रहेंगे उतने दिन उन कपड़ों को इस्तेमाल कर वापस कर सकते हैं. इससे अक्सर जापान ट्रैवल करने वालों के लिए आसानी होगी और उन्हें सामान ढो कर नहीं लाना पड़ेगा.

जापान एयरलाइंस और जापान की जानी मानी कंपनियों में से एक, सुमितोमो कॉरपोरेशन ने उन लोगों के लिए “Anywear Anywhere” ट्रायल प्रोग्राम शुरू किया है जो जेएएल की फ्लाइट्स का उपयोग करते हैं और सेवा का उपयोग करने के पीछे के “एनवायरनमेंटल वैल्यू” को समझते हैं.

‘ट्रैवल करते हुए अधिक ऑप्शंस चाहते है यात्री’
जेएएल ने एक प्रेस रिलीज में बताया “कोविड-19 महामारी के बाद अधिक से अधिक लोगों के फिर से फ्लाइट यूज करना शुरू किया है. यात्री अपने रहने, ट्रांसपोर्ट, सामान आदि को लेकर अधिक टिकाऊ विकल्प चुनने की इच्छा रखते हैं. अधिकांश यात्री किसी बाहरी देश में आकर रेस्तरां में खाना और होटल में रहना पसंद करते हैं, लेकिन वे आम तौर पर अपने कपड़े घर से खुद लाते हैं.

जापान एयरलाइंस ने क्यों शुरू की योजना?
जेएएल के अनुसार, यह योजना एक ऐसा वातावरण बनाने के लिए डिजाइन की गई थी जहां यात्रियों को “अपने कपड़े, भोजन और आवास के सभी चीजों के लिए लोकल ऑप्शन का उपयोग करने का मौका मिल सके, जिससे यात्राओं को अधिक टिकाऊ अनुभवों में बदल दिया जा सके”.

‘ट्रायल प्रोग्राम की होगी निगरानी’
एयरलाइन किराए के लिए उपलब्ध कपड़ों का स्टॉक रखेगी. एयरलाइंस ने कहा कि वह “यात्रियों के चेक-इन किए गए सामान के वजन में बदलाव की निगरानी की जाएगी और ट्रायल के असर को देखा जाएगा. इस सर्विस से हवाई जहाज के वजन में कमी से कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जन में कमी के प्रभाव को वैरिफाई किया जाएगा.

कैसे काम करेगी नई योजना?
जापान जाने वाले यात्री अपनी यात्रा तय होने से एक महीने पहले “Anywear Anywhere” बुकिंग साइट के माध्यम से अपने कपड़े बुक कर सकते हैं. विजिटर उपलब्ध स्टॉक से सबसे अच्छे कपड़े चुन सकते हैं जो उनकी यात्रा के उद्देश्य और मौसम के अनुरूप हों. एयरलाइंस के अनुसार, कपड़े पिकअप डेट के दो सप्ताह के भीतर वापस कर दिए जाने चाहिए.

होटल में ही कपड़ों की डिलीवरी और पिकअप
फिर यात्रियों को अपनी उड़ान बुकिंग संख्या, पिकअप और वापसी की तारीखें, अपना डेस्टिनेशन – जहां से वे कपड़े लेंगे – दर्ज करना होगा और पेमेंट करना होगा. यात्री हल्के सामान के साथ यात्रा कर सकें, इसलिए एयरलाइंस उनके होटलों से कपड़ों की डिलीवरी और पिक-अप सुनिश्चित करेगी.

क्या होंगी कपड़ों के किराए की कीमतें?
एयरलाइंस के मुताबिक, ट्रायल प्रोग्राम अब से 31 अगस्त 2024 तक यानी 14 महीने तक चलेगा. इसके तहत, यात्री सभी मौसमों के लिए पुरुषों और महिलाओं के लिए कैजुअल और स्मार्ट कैजुअल बुक कर सकते हैं. कपड़ों के किराए की कीमतें लगभग $28 (लगभग 2300 रुपये) से शुरू होती हैं.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...