8.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedरूस से तेल खरीद पर अब भारत को नहीं हो रहा बहुत...

रूस से तेल खरीद पर अब भारत को नहीं हो रहा बहुत फायदा, ये है वजह

Published on

नई दिल्ली,

रूस-यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत रूसी कच्चे तेल का सबसे बड़ा खरीददार बन गया क्योंकि रूस ने उसे रियायती दरों पर तेल बेचा. भारतीय रिफाइनरियों को भी रियायती रूसी तेल से बड़ा लाभ हुआ लेकिन अब स्थिति बदल रही है. रूस भारत को सस्ता तेल तो दे रहा है लेकिन उस तेल की शिपिंग दरें सामान्य से दोगुना अधिक चार्ज कर रहा है. इस कारण भारत की रिफाइनरियों को रूसी तेल से मिलने वाला लाभ काफी कम हो गया है.समाचार एजेंसी पीटीआई को सूत्रों ने बताया कि तेल की शिपिंग के लिए रूसी संस्थाएं जितना चार्ज कर रही हैं, वो अपारदर्शी और सामान्य से काफी अधिक हैं.

मामले के जानकार तीन सूत्रों ने बताया कि रूस भारत की रिफाइनरियों को अमेरिका और पश्चिमी देशों की तरफ से रूसी तेल पर लगाए गए प्राइस कैप 60 डॉलर प्रति बैरल से कम कीमत पर तेल बेचता है. लेकिन बाल्टिक और काला सागर से पश्चिमी तट तक डिलीवरी के लिए 11 अमेरिकी डॉलर से 19 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के बीच चार्ज करता है, जो सामान्य दर से दोगुना है.

रूसी तेल की शिपिंग लागत बेहद अधिक
रूसी बंदरगाहों से भारतीय बंदरगाहों तक शिपिंग लागत 11-19 डॉलर प्रति बैरल है जो कि इतनी ही दूरी की शिपिंग लागत से काफी अधिक है. पिछले साल फरवरी में यूक्रेन पर रूसी आक्रमण के बाद, रूसी तेल पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था और धीरे-धीरे इसे खरीदना बंद कर दिया था.

रूस ने इसे देखते हुए अपना कच्चा तेल यूराल, ब्रेंट (कच्चे तेल का वैश्विक बेंचमार्क) से कम कीमत पर बेचना शुरू कर दिया था. भारत ने भी भारी मात्रा में रूसी कच्चा तेल खरीदना शुरू किया जो अब तक जारी है.

रूस-यूक्रेन युद्ध से पहले जहां भारत रूस से महज 2 फीसद कच्चा तेल खरीदता था, अब यह बढ़कर 44 फीसद हो गया है. लेकिन रूसी तेल पर भारत को मिलने वाली छूट में अब भारी गिरावट आई है. भारत को जहां पहले रूसी तेल पर 30 डॉलर प्रति बैरल की छूट मिलती थी,अब वो छूट घटकर 4 फीसद हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, रूसी तेल पर छूट में कमी इसलिए आई है क्योंकि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (HPCL), मैंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड और एचपीसीएल-मित्तल एनर्जी लिमिटेड जैसी सरकारी तेल रिफाइनरियां और प्राइवेट रिफाइनरियां रिलायंस इंडस्ट्रीज और नायरा एनर्जी लिमिटेड रूस के साथ तेल को लेकर अलग-अलग बातचीत कर रही हैं.

‘अगर भारत की तेल कंपनियां मिलकर बात करतीं तो…’
सूत्रों ने बताया कि अगर सरकारी रिफाइनरी कंपनियां प्राइवेट रिफाइनरों से मिलकर बात करतीं तो रूसी तेल पर मिलने वाली छूट बढ़ सकती थी. भारत में हर दिन 20 लाख बैरल रूसी तेल आयात होता है जिसमें 60 फीसद तेल सरकारी कंपनियां खरीदती हैं.

युद्ध शुरू होने के बाद भारत की तरह ही चीन ने भी भारी मात्रा में रूसी तेल की खरीद शुरू की थी लेकिन अब वो इलेक्ट्रॉनिक गाड़ियों पर जोर दे रहा है. चीन की अर्थव्यवस्था भी कुछ ठीक नहीं है जिस कारण तेल की मांग कम हुई है. सूत्रों का कहना है कि ऐसी स्थिति में भारत की रिफाइनरी कंपनियां मिलकर अच्छी छूट हासिल कर सकती हैं.

एक सूत्र ने कहा, ‘चीनी मांग कम हुई है और यूरोप रूस से तेल नहीं खरीद रहा है. इसलिए रूस के लिए भारत एकमात्र ऐसा बाजार है जहां तेल की मांग बढ़ रही है. अगर प्राइवेट और सरकारी रिफाइनर एक साथ मिलकर बात करते हैं तो रूसी तेल पर बड़ी छूट हासिल की जा सकती है.’

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...