9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराजनीति'दूल्हा तो राहुल गांधी ही बनेंगे...', तारिक अनवर ने समझाए लालू यादव...

‘दूल्हा तो राहुल गांधी ही बनेंगे…’, तारिक अनवर ने समझाए लालू यादव के बयान के सियासी मायने

Published on

नई दिल्ली,

2024 लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के खिलाफ विपक्ष लामबंद होने की कोशिश में जुटा है. जून में बिहार की राजधानी पटना में विपक्षी दलों की पहले राउंड की बैठक भी हो चुकी है. दूसरे राउंड की बैठक 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होनी है. इससे पहले विपक्ष के पीएम उम्मीदवार को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने तो इस पद के लिए राहुल गांधी को सबसे मुफीद बताया है. इतना ही नहीं अनवर ने लालू यादव के बयान के सियासी मायने समझाते हुए कहा, ”दूल्हा तो राहुल गांधी ही बनेंगे और बाकी सभी बाराती हैं.”

दरअसल, पटना में 23 जून को विपक्षी दलों की महाबैठक हुई थी. मीटिंग के बाद जब सभी दलों के शीर्ष नेता साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, उसी दौरान माहौल को हल्का-फुल्का करने के लिए राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) अध्यक्ष लालू यादव ने कांग्रेस नेता और पूर्व पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को शादी करने की सलाह दे दी. लालू यादव ने इस दौरान कहा था, ‘राहुल जी आप शादी कर लीजिए, हमलोग बारात जाना चाहते हैं, आपकी मम्मी भी यही चाहती है.’ लालू यादव की इस बात पर राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं की हंसी छूट गई.

तारिक अनवर ने बताए लालू के बयान के राजनीतिक मायने
कांग्रेस पार्टी के महासचिव तारिक अनवर ने लालू यादव के बयान का राजनीतिक संदेश बताते हुए कहा कि लालू का कहना था कि आप दूल्हा बनिए और हम बारात बनें यानी उनको दूल्हा (पीएम उम्मीदवार) मानने के लिए तैयार हैं. बाराती बनने के लिए भी तैयार हैं.

पीएम चेहरे को लेकर विपक्ष पर निशाना साध रही बीजेपी
दरअसल, पटना में विपक्ष की बैठक से पहले भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा था, ‘सुना है नीतीश जी पटना में बारात सजा रहे हैं. बारात में दूल्हा भी होता है ना? तो 2024 का दूल्हा कौन होगा?’ उन्होंने कहा, ‘सभी नेता तो प्रधानमंत्री पद के दावेदार हैं.’

इसके अलावा भाजपा सांसद और बिहार के नेता सुशील कुमार मोदी ने भी विपक्ष की बैठक पर चुटकी ली थी. उन्होंने कहा, ‘सब दूल्हे हैं, बाराती कोई नहीं है.’ सुशील मोदी ने कहा, ‘नीतीश जी ने ऐसी बारात लगाई है, जिसमें सब दूल्हे हैं. हर कोई दूसरों को अपनी शर्तें मनवाने में व्यस्त है. इसके आगे उन्होंने कहा, ‘दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कांग्रेस के साथ बैठक में शामिल हो रहे हैं, लेकिन क्या वह दिल्ली और पंजाब में सीट-बंटवारे का समझौता करेंगे?’

क्या बीजेपी को जवाब था लालू का बयान?
वहीं बीजेपी नेताओं की बैठक से पहले इन टिप्पणियों के बीच संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी की सलाह दे डाली. नीतीश कुमार द्वारा यह बताए जाने पर कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लंबी दाढ़ी बढ़ा ली है, लालू प्रसाद ने कहा कि अब समय आ गया है कि वह इसे ट्रिम करें. लालू सिर्फ इतने पर ही नहीं रुके. इसके आगे लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी से कहा कि अब समय आ गया है कि उनकी शादी हो जानी चाहिए. इतना सुनते ही पूरे हॉल में हंसी की आवाज आने लगी. इस बीच लालू बोले, ‘आपने सलाह पर ध्यान नहीं दिया. आपको शादी कर लेनी चाहिए थी.’ आगे लालू ने कहा कि अभी भी समय बीता नहीं है. बात मानिए, शादी करिए. लालू ने कहा, ‘तुम्हारी मां तुम्हारी शादी को लेकर परेशान रहती हैं. वह जिद कर रही हैं.’

इसके बाद लालू यादव ने एक लाइन कही, जिसे बीजेपी नेताओं के बयान का जवाबी तंज भी माना जा रहा है. लालू ने कहा, ‘हम आपकी बारात का हिस्सा बनना चाहेंगे.’ इसके बाद राहुल गांधी ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया, ‘आप कह रहे हैं तो कर लेंगे, बात मान लेंगे.’ इसके बाद लालू यादव ने आधी बाजू की शर्ट पहनने के लिए राहुल गांधी की सराहना भी की.

क्या विपक्ष को संदेश देना चाहती है कांग्रेस?
17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरे राउंड की बैठक होनी है. यानी अभी बीजेपी के खिलाफ एकजुट होने की शुरुआती कोशिश चल रही है. अभी न तो कोई फॉर्मूला तय हुआ है और न ही विपक्ष का पीएम उम्मीदवार. इससे पहले कांग्रेस नेता तारिक अनवर द्वारा पीएम चेहरे पर राहुल गांधी की दावेदारी ठोकना बड़ा संदेश माना जा रहा है. क्योंकि ज्यादातर विपक्षी नेता अभी यह नहीं चाहते कि चुनाव से पहले पीएम चेहरे का ऐलान किया जाए. ऐसे में माना जा रहा है कि कांग्रेस विपक्ष को स्पष्ट संदेश देना चाहती है कि सीट शेयरिंग का फार्मूला भले ही कुछ हो, लेकिन पीएम चेहरे पर देश की सबसे पुरानी पार्टी की ही दावेदारी होगी.

Latest articles

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

More like this

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...