21 C
London
Tuesday, June 23, 2026
HomeUncategorized'बुर्ज खलीफा' को टक्कर देती है भारत की ये बिल्डिंग, सबसे सस्ते...

‘बुर्ज खलीफा’ को टक्कर देती है भारत की ये बिल्डिंग, सबसे सस्ते फ्लैट की कीमत है 40 करोड़

Published on

नई दिल्ली

बुर्ज खलीफा के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं। लेकिन भारत में भी एक ऐसी ही बिल्डिंग है जो बुर्ज खलीफा से कम नहीं है। इसका अभी निर्माण कार्य चल रहा है। इसके बारे में अभी बहुत कम लोगों को ही पता है। यह भारत की सबसे ऊंची इमारत है। साल 2007 से इसको बनाने का काम शुरू किया गया था, लेकिन अभी तक इसका निर्माण कार्य चल रहा है। इसका नाम पैलेस रोयाल है। यह मुंबई के वर्ली इलाके में स्थित है। दरअसल किसी न किसी वजह से इसके निर्माण कार्य में रुकावट आती रही है। इसीलिए इसमें समय लग रहा है। इसका आधारभूत ढांचा और फ्लोर पूरी तरह से बन चुके हैं. लेकिन इसके फिनिशिंग में अभी समय लग सकता है।

40 करोड़ का सबसे सस्ता फ्लैट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बिल्डिंग में कुल 72 फ्लोर हैं। यह एक प्रीमियम रेजिडेंशियल बिल्डिंग है। इसी हिसाब से इसकी कीमत भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2013 में इस बिल्डिंग में एक फ्लैट का बुकिंग प्राइस करीब 27 करोड़ रुपये थे। मौजूदा समय में भी यहां सबसे सस्ता फ्लैट 40 करोड़ रुपये है। इस प्रोजेक्ट को 2022 के अंत तक खत्म होना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो पाया है। इस बिल्डिंग को बनाने में करीब 3 हजार करोड़ रुपये का खर्च आ चुका है।

इस वजह से हो रही देरी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब इस बिल्डिंग का काम काफी तेजी से शुरू किया गया था। इसका निर्माण शुरू होने के 5 साल बाद यानी 2012 में इसका टॉप फ्लोर बना लिया गया था। लेकिन इसी साल इस बिल्डिंग के खिलाफ कई जनहित याचिकाएं दायर की गईं। ये मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और इस इमारत के निर्माण पर रोक लगा दी गई। कोर्ट में ये मामला जितना बढ़ा उतनी ही इस प्रोजेक्ट की लागत भी बढ़ती चली गई।

Latest articles

आकाशीय बिजली गिरने से 12 वर्षीय बालिका की मौत, प्रदेशभर में आंधी-बारिश का दौर

भोपाल। मप्र में सोमवार को प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज रहीं। प्रदेश के कई जिलों में...

भोपाल के हुजूर क्षेत्र में 5 अवैध कॉलोनियों पर चली जेसीबी, सड़कें और बाउंड्रीवॉल जमींदोज

भोपाल। राजधानी के हुजूर अनुभाग क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...