10.5 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeUncategorizedसेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक, रिव्यू कमेटी को भेजी गई...

सेंसर बोर्ड ने फिल्म पर लगाई रोक, रिव्यू कमेटी को भेजी गई अक्षय की OMG2, सीन्स-डायलॉग्स पर आपत्ति

Published on

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार जल्द ही ‘OMG 2’ में नजर आने वाले हैं. फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है. पंकज त्रिपाठी, एक्टर संग अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं. जबसे फिल्म का ट्रेलर रिलीज हुआ है, यह विवादों से घिरी हुई है. अक्षय, भगवान शिव के रूप में नजर आ रहे हैं. ऐसे में कई लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं. कुछ लोगों ने एक सीन को लेकर आपत्ति जताई है. उनका कहना है कि शिव का रेलवे के पानी से रुद्राभिषेक किया गया है.

अब इसपर लेटेस्ट अपडेट आ रहा है कि सेंसर बोर्ड ने अक्षय की फिल्म ‘OMG 2’ को वापस रिव्यू कमेटी के पास भेज दिया है. कहा जा रहा है कि फिल्म में कुछ सीन्स और डायलॉग्स आपत्तिजनक हैं. जबकि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने वाली है.

आपको बता दें कि यह फिल्म साल 2012 में आई ‘ओएमजी- ओह माई गॉड’ का सीक्वल है, जिसमें अक्षय कुमार ने भगवान कृष्ण का रोल निभाया था. परेश रावल ने भगवान के खिलाफ केस करने वाले नास्तिक कांजीलाल मेहता के कैरेक्टर को प्ले किया था. इस बार अक्षय, भगवान शिव के रूप में नजर आने वाले हैं. अरुण गोविल फिल्म में राम का किरदार निभाएंगे. रामानंद सागर की रामायण के फेमस स्टार अरुण को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस एक्साइटेड हैं.

फिल्म 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज होगी. इसमें अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी के साथ एक्ट्रेस यामी गौतम लीड रोल में नजर आने वाली हैं. इस बार परेश रावल फिल्म में नहीं दिखेंगे. यह बात कुछ वक्त पहले एक्टर ने खुद बॉलीवुड बबल से बात करते हुए कही थी. उन्होंने कहा था कि मुझे OMG 2 की कहानी पसंद नहीं आई. ना ही मैं अपने कैरेक्टर से संतुष्ट था. इसलिए मैं प्रोजेक्ट से बाहर हो गया. मेरे लिए सीक्वल बनाना मतलब इनकैश करना है. कैरेक्टर में मजा नहीं आ रहा था, तो मैंने बोला मैं फिल्म नहीं करूंगा. अगर कोई सीक्वल बनाना चाहता है, तो ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसा होना चाहिए. ‘हेरा फेरी’ भी इनकैश करने जैसी ही थी. इसलिए सीक्वल हो, तो बस ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ जैसा, जहां आप एक लीप लेते हो.

सनी देओल की ‘गदर 2’ से हो रहा क्लैश
सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ भी 11 अगस्त को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. अमीषा पटेल फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं. बता दें कि ‘OMG’ और ‘गदर’, दोनों ही जब फिल्म रिलीज हुई थीं तो इन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया था. फैन्स को दोनों ही फिल्मों के सीक्वल से काफी उम्मीदें हैं. पर जब सेंसर बोर्ड ने ‘OMG2’ पर रोक लगा दी है तो अब कुछ भी कहना बहुत जल्दबाजी होगी.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...