15.5 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराष्ट्रीयCJI की कोर्ट पहुंची भरतपुर की बार, मांगी माफी तब कहीं जाकर...

CJI की कोर्ट पहुंची भरतपुर की बार, मांगी माफी तब कहीं जाकर पिघले चंद्रचूड़, जानिए क्यों दी थी जेल भेजने की धमकी

Published on

नई दिल्ली

लीगल एड सर्विस के काम में टांग अड़ा रही भरतपुर की बार के होश तब ठिकाने आ गए जब सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ ने सभी को जेल भेजने की धमकी दी। अवमानना के मामले में आज बार के पदाधिकारी सीजेआई के सामने पेश हुए। सिर झुकाकर माफी मांगी तब कहीं जाकर चंद्रचूड़ का गुस्सा शांत हुआ। उन्होंने मामले को बंद करने का आदेश दिया। ये भी कहा कि आगे से ऐसी हिमाकत नहीं होनी चाहिए।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ भरतपुर की बार एसोसिएशन के उस रवैये से खफा थे जिसमें वकीलों को लीगल एड सर्विस में काम करने से रोका गया था। बात पता चलते ही वो भड़क गए। उन्होंने कहा कि अगर बार ने प्रस्ताव वापस नहीं लिया तो वो सारे पदाधिकारियों को जेल भिजवा देंगे। सीजेआई ने बार के सभी पदाधिकारियों को व्यक्तिगत तौर पर सुप्रीम कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था। उनका कहना था कि ये आपराधिक अवमानना है।

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली बेंच एक ऐसी याचिका की सुनवाई कर रही थी, जिसे दायर करने वाले वकीलों का कहना था कि उनको नेशनल लीगल एड सर्विस अथॉरिटी के तहत लीगल एड डिफेंस सिस्टम में नियुक्त किया गया था। लेकिन भरतपुर की बार एसोसिएशन ने पहले उनको वहां पर जाने से रोका। वो नहीं माने तो उनको बार से सस्पेंड कर दिया गया।

लीगल एड से जुड़ने वाले वकीलों को बार ने किया था सस्पेंड
सीजेआई को बताया गया कि बार ने अगस्त 2022 में एक प्रस्ताव पास किया था। इसमें कहा गया था कि कोई भी वकील लीगल एड सर्विस से न जुड़े। जो वकील पहले से आवेदन करके लीगल एड से जुड़ चुके थे उनको वहां से त्यागपत्र देने के लिए कहा गया। मार्च 2023 में सीजेआई ने बार के उस फैसले पर रोक लगा दी थी जिसके तहत रिट दायर करने वाले वकीलों को सस्पेंड किया गया था। भरतपुर की बार शुरू से ही लीगल एड सर्विस का विरोध कर रही है। जब ये स्कीम शुरू की गई थी तब बार के पदाधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन भी किया था।

Latest articles

बीएचईएल ने ग्राम डोंगरी में लगाया चिकित्सा शिविर, पोषण सामग्री व सेनेटरी पैड वितरित

झांसी। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) के...

बीएचईएल में सुरक्षा पर विशेष मंथन: एसएसपी ने अधिकारियों को दिए सतर्कता के निर्देश

झांसी। औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से...

बीएचईएल कर्मचारियों के लिए खुशखबरी: महंगाई भत्ते में हुई वृद्धि, 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें

नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) ने अपने...

विधानसभा में 33% महिला आरक्षण का संकल्प पारित: CM बोले-कांग्रेस ने बहनों की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष एक दिवसीय सत्र में सोमवार को ‘नारी शक्ति वंदन’...

More like this

बंगाल चुनाव में ‘बंपर वोटिंग’, आज़ादी के बाद बना नया रिकॉर्ड, पहले चरण में 93% मतदान

तमिलनाडु के इतिहास में अब तक की सबसे ज़्यादा 85% वोटिंग कोलकाता। पश्चिम बंगाल और...

पहलगाम हमले की बरसी: PM मोदी ने जान गंवाने वाले निर्दोषों को याद किया, कहा- आतंक के आगे भारत कभी नहीं झुकेगा

नई दिल्ली। पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भावुक...

महिला आरक्षण बिल पास नहीं हुआ, PM बोले- माफी मांगता हूं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राष्ट्र को संबोधित किया। इस दौरान पीएम...